शुक्रवार, 16 अक्टूबर 2026 राँची 29°C
ब्रेकिंग न्यूज़
वीनू मांकड़ ट्रॉफी: बिहार U19 ने हरियाणा को 19 रन से हराया, अनमोल ने बनाए 184 रन   •   मसौढ़ी में गरजे अनंत सिंह, बोले- ‘अहंकारी का घमंड इस बार टूटेगा’   •   मसौढ़ी में दुर्गापूजा को लेकर शांति समिति की बैठक, पटना पुलिस अलर्ट   •   मेघालय में पर्यटन को बढ़ावा, मोटरकारवां योजना से उद्यमियों को मौका   •   भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर जल्द फैसला संभव   •   बिहार में उद्योग को बढ़ावा, मुजफ्फरपुर में लेदर पार्क शुरू   •   वीनू मांकड़ ट्रॉफी: बिहार U19 ने हरियाणा को 19 रन से हराया, अनमोल ने बनाए 184 रन   •   मसौढ़ी में गरजे अनंत सिंह, बोले- ‘अहंकारी का घमंड इस बार टूटेगा’   •   मसौढ़ी में दुर्गापूजा को लेकर शांति समिति की बैठक, पटना पुलिस अलर्ट   •   मेघालय में पर्यटन को बढ़ावा, मोटरकारवां योजना से उद्यमियों को मौका   •   भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर जल्द फैसला संभव   •   बिहार में उद्योग को बढ़ावा, मुजफ्फरपुर में लेदर पार्क शुरू   •  

ब्रेकिंग: BJP में शामिल होने के बाद पुराने दोस्त पर भड़के RCP Singh : कहा – बिहार के मुख्यमंत्री को ‘C’ से बहुत प्रेम है….

Bihar News: आरसीपी सिंह ने पिछले साल जेडीयू से इस्तीफा दे दिया था। जेडीयू ने उन्हें राज्यसभा नहीं भेजा था, जिसके बाद उन्हें केंद्रीय मंत्री पद से इस्तीफा देना पड़ा था। आखिरकार आज वे बीजेपी में शामिल हो गये. दिल्ली में आज केंद्रीय शिक्षा मंत

S
satyam kumar sinha संवाददाता, Media Darshan
11 मई 2023, 03:07 PM IST (11 मई 2023) अपडेट: 4 अक्टूबर 2026, 11:56 PM IST
शेयर करें:
WhatsApp X (Twitter) Facebook

Bihar News: आरसीपी सिंह ने पिछले साल जेडीयू से इस्तीफा दे दिया था। जेडीयू ने उन्हें राज्यसभा नहीं भेजा था, जिसके बाद उन्हें केंद्रीय मंत्री पद से इस्तीफा देना पड़ा था। आखिरकार आज वे बीजेपी में शामिल हो गये. दिल्ली में आज केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने उन्हें भाजपा की सदस्यता ग्रहण कराई है।

बिहार के मंत्री ओर लालू के बड़े बेटे तेज प्रताप की बढ़ी मुश्किलें, कोर्ट ने घरेलू हिंसा मामले में दिया नया आदेश

बीजेपी में शामिल होने के बाद आरसीपी सिंह ने नीतीश कुमार पर तीखा हमला बोला है। आरसीपी सिंह ने कहा कि बिहार के अलावा देश में कोई दूसरा राज्य है, जिसका मुख्यमंत्री तीन दिनों में तीन राज्य घूम रहा है। दो दिन पहले ओडिशा, कल झारखंड औऱ आज महाराष्ट्र। नीतीश कुमार बिहार के विकास के लिए नहीं घूम रहे हैं, बल्कि राजनीतिक गठबंधन बनाने के लिए देश भर का भ्रमण कर रहे हैं। उन्होंने बिहार की ऐसी दुर्दशा कर दी है कि बिहार 2005 से पहले वाली स्थिति से भी बदतर हालत में पहुंच गया है।

UPSC: टैक्सी ड्राइवर का बेटा बना IAS ऑफिसर, पढ़िए गरीबी से निकले युवक की कहानी

वहीं, आरसीपी सिंह ने कहा कि नीतीश कुमार कहते हैं कि वे C से समझौता नहीं करते। सी मतलब क्राइम, करप्शन और कम्युलिज्म, लेकिन हकीकतन उन्हें सी से बहुत प्यार है। वे सी के लिए कुछ भी करेंगे। आरसीपी सिंह ने कहा कि सी से चेयर. नीतीश कुमार चेयर के लिए कुछ भी कर सकते हैं। लेकिन उनकी हालत ऐसा हो गयी है कि बिहार में कोई उनके साथ नहीं है।

पति रोते हुए पहुंचा थाने, कहा- मेरी पत्नी ने मुझे बिना बताए कर ली दूसरी शादी

गौरतलब है कि जदयू से इस्तीफा देने के बाद से वो लगातार सीएम और महागठबंधन पर सीधा हमला कर रहे थे। इसके साथ ही, पार्टी के ऊपर कई सवाल उठाये। आरसीपी ने इस्तीफा के बाद किसी पार्टी को ज्वाइंन नहीं किया था। मगर ये कयास लगाये जा रहे थे कि वो बीजेपी में शामिल होने वाले हैं। पूर्व केंद्रीय मंत्री आरसीपी सिंह के बीजेपी में शामिल होने को नीतीश कुमार और जदयू के लिए एक बड़ा नुकसान माना जा रहा है। आसीपी जदयू के सबसे कारगर तीर में शामिल थे. वो मिशन 2024 में कम से कम बिहार में विपक्ष को बड़ा नुकसान पहुंचा सकते है।