शनिवार, 17 अक्टूबर 2026 राँची 29°C
ब्रेकिंग न्यूज़
वीनू मांकड़ ट्रॉफी: बिहार U19 ने हरियाणा को 19 रन से हराया, अनमोल ने बनाए 184 रन   •   मसौढ़ी में गरजे अनंत सिंह, बोले- ‘अहंकारी का घमंड इस बार टूटेगा’   •   मसौढ़ी में दुर्गापूजा को लेकर शांति समिति की बैठक, पटना पुलिस अलर्ट   •   मेघालय में पर्यटन को बढ़ावा, मोटरकारवां योजना से उद्यमियों को मौका   •   भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर जल्द फैसला संभव   •   बिहार में उद्योग को बढ़ावा, मुजफ्फरपुर में लेदर पार्क शुरू   •   वीनू मांकड़ ट्रॉफी: बिहार U19 ने हरियाणा को 19 रन से हराया, अनमोल ने बनाए 184 रन   •   मसौढ़ी में गरजे अनंत सिंह, बोले- ‘अहंकारी का घमंड इस बार टूटेगा’   •   मसौढ़ी में दुर्गापूजा को लेकर शांति समिति की बैठक, पटना पुलिस अलर्ट   •   मेघालय में पर्यटन को बढ़ावा, मोटरकारवां योजना से उद्यमियों को मौका   •   भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर जल्द फैसला संभव   •   बिहार में उद्योग को बढ़ावा, मुजफ्फरपुर में लेदर पार्क शुरू   •  

Bihar Weather Alert: बिहार में मौसम का बिगड़ा मिजाज, कई जिलों में बारिश और तूफान, IMD ने जारी किया अलर्ट

Bihar Weather Alert: इन दिनों देशभर में मौसम का मिजाज तेजी से रंग बदलता जा रहा है, जिससे कहीं तापमान में बढ़ोतरी तो कहीं आंधी के साथ बारिश देखने को मिल रही है। देश की राजधानी दिल्ली सहित पूरे उत्तर भारत में तापमान में बढ़ोतरी का दौर जारी है

S
satyam kumar sinha संवाददाता, Media Darshan
17 मार्च 2023, 01:34 PM IST (17 मार्च 2023) अपडेट: 19 सितंबर 2026, 09:45 PM IST
शेयर करें:
WhatsApp X (Twitter) Facebook

Bihar Weather Alert: इन दिनों देशभर में मौसम का मिजाज तेजी से रंग बदलता जा रहा है, जिससे कहीं तापमान में बढ़ोतरी तो कहीं आंधी के साथ बारिश देखने को मिल रही है। देश की राजधानी दिल्ली सहित पूरे उत्तर भारत में तापमान में बढ़ोतरी का दौर जारी है। हिमालयन इलाकों में देर सुबह थोड़ी बर्फबारी जरूरी, जिससे तापमान में गिरावट दर्ज की गई।

Bihar Congress: CBI और ED रेड के बाद बैकफुट पर कांग्रेस, तेजस्वी यादव के नेतृत्व पर उठाया सवाल!

मौसम विभाग ने दक्षिण बिहार के अधिकतर जिलों में हल्की बारिश होने और कुछ जगहों पर ओले गिरने का अलर्ट जारी किया है। अगले 48 घंटे तक इन इलाकों में बादल छाए रहने की संभावना है। कृषि वैज्ञानिकों ने किसानों को अभी फसलों की कटाई से बचने की सलाह दी है। बारिश और ओला वाले बादलों के बनने से अगले दो-तीन दिनों में असमय बढ़ी गर्मी से राज्यभर में राहत मिलेगी।

फिल्मी स्टाइल में दुल्हन ने प्रेमी से रचाई शादी, सोशल मीडिया पर वायरल हुई तस्वीरें

एक रिपोर्ट के अनुसार भागलपुर, बांका, जमुई, मुंगेर और खगड़िया में कुछ जगहों पर ओलावृष्टि की चेतावनी जारी की है। गुरुवार को इन पांच जिलों के लिए येलो अलर्ट है, जबकि शुक्रवार के लिए औरेंज अलर्ट जारी किया गया है। यानी शुक्रवार को इसकी तीव्रता और प्रभाव में बढ़ोतरी के आसार हैं। मौसमविदों के अनुसार 13 जिलों में इसका असर ज्यादा दिखेगा। हालांकि तापमान में गिरावट राज्य भर में देखी जाएगी।

Bihar Weather Alert: इन जिलों में होगी बारिश

बता दें, पटना में आंशिक बादलों के आने-जाने और मेघ गर्जन की स्थिति बनी रहेगी। इससे पश्चिमी विक्षोभ के प्रभावों से वायुमंडल में ओला और मेघ गर्जन की परिस्थितियां बनी है। साथ ही सूबे से दो दो ट्रफ लाइन गुजर रही है। इससे वातावरणीय परिस्थितियों में बदलाव के आसार हैं।