शनिवार, 17 अक्टूबर 2026 राँची 29°C
ब्रेकिंग न्यूज़
108 एंबुलेंस कर्मचारियों का NHM कार्यालय पर धरना, 21 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल का ऐलान   •   अनंत सिंह के कथित बयान पर मांझी बोले- गलत काम को सही नहीं ठहराया जा सकता, जांच के बाद कार्रवाई हो   •   मोदी सरकार ने बिहार के लिए खोला खजाना! 2424 किमी NH पर खर्च होंगे ₹1.64 लाख करोड़   •   आज से खुला VTR, जंगल सफारी शुरू; बाढ़ के बाद फिर गुलजार हुआ वाल्मीकि टाइगर रिजर्व   •   वीनू मांकड़ ट्रॉफी: बिहार U19 ने हरियाणा को 19 रन से हराया, अनमोल ने बनाए 184 रन   •   मसौढ़ी में गरजे अनंत सिंह, बोले- ‘अहंकारी का घमंड इस बार टूटेगा’   •   108 एंबुलेंस कर्मचारियों का NHM कार्यालय पर धरना, 21 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल का ऐलान   •   अनंत सिंह के कथित बयान पर मांझी बोले- गलत काम को सही नहीं ठहराया जा सकता, जांच के बाद कार्रवाई हो   •   मोदी सरकार ने बिहार के लिए खोला खजाना! 2424 किमी NH पर खर्च होंगे ₹1.64 लाख करोड़   •   आज से खुला VTR, जंगल सफारी शुरू; बाढ़ के बाद फिर गुलजार हुआ वाल्मीकि टाइगर रिजर्व   •   वीनू मांकड़ ट्रॉफी: बिहार U19 ने हरियाणा को 19 रन से हराया, अनमोल ने बनाए 184 रन   •   मसौढ़ी में गरजे अनंत सिंह, बोले- ‘अहंकारी का घमंड इस बार टूटेगा’   •  

बिहार शिक्षक भर्ती: BPSC इस दिन जारी करेगी अधियाचना! जानिए कहां कितने पद और कितनी मिलेगी सैलरी

बिहार शिक्षक भर्ती: बिहार सरकार द्वारा शिक्षकों की नियुक्ति के लिए प्रक्रिया को तेज कर दिया गया है। पिछले दिनों सीएम नीतीश कुमार ने दावा किया था कि जल्द बिहार में नौकरी की बहार आएगी और जो भी शिक्षक इंतजार कर रहे हैं, उन्हें खुशखबरी मिलने वा

S
satyam kumar sinha संवाददाता, Media Darshan
29 अप्रैल 2023, 10:20 AM IST (29 अप्रैल 2023) अपडेट: 12 अक्टूबर 2026, 12:57 AM IST
शेयर करें:
WhatsApp X (Twitter) Facebook

बिहार शिक्षक भर्ती: बिहार सरकार द्वारा शिक्षकों की नियुक्ति के लिए प्रक्रिया को तेज कर दिया गया है। पिछले दिनों सीएम नीतीश कुमार ने दावा किया था कि जल्द बिहार में नौकरी की बहार आएगी और जो भी शिक्षक इंतजार कर रहे हैं, उन्हें खुशखबरी मिलने वाली है और अब यह सपना सच होते हुए दिखाई दे रहा है।

चार बच्चों के पिता पर चढ़ा प्यार का खुमार, ट्रांसजेंडर से रचाई शादी!

राज्य सरकार के द्वारा इस दिशा में कदम उठाते हुए शिक्षकों का नया वेतनमान तय (salary slab of teachers in Bihar is fixed ) कर दिया गया। बिहार के सभी जिलों से रिक्त पदों की सूची भी मांग ली गयी है. ऐसे में समझा जा रहा है कि राज्य सरकार के द्वारा नयी नियमावली के तहत शिक्षकों की भर्ती का ब्लूप्रिंट लगभग तैयार हो गया है. इस बार सरकार शिक्षकों का नियोजन नहीं, बल्कि, स्थाली नियुक्ति राज्यकर्मी के रुप में करने वाली है. इसके लिए बिहार लोक सेवा आयोग (‍BPSC) विज्ञापन निकालने की तैयारी कर रहा है.

IAS Success Story: गांव की पहली पढ़ी-लिखी लड़की, ससुराल में हुई पिटाई तो बन गई आईएएस अफसर

बता दें, बिहार में शिक्षक नियुक्ति का इंतजार कर रहे अभ्यर्थियों का इंतजार जल्द खत्म होने वाला है. सूत्रों के अनुसार, बिहार लोक सेवा आयोग के द्वारा जून के पहले सप्ताह में बहाली के लिए आवेदन मांगी जा सकती है. इस संबंध में शिक्षा विभाग मई के पहले सप्ताह में रिक्तियों की सूची आयोग को भेज देगा. इसके बाद, बीपीएससी नियुक्ति के लिए एक कैलेंडर जारी करेगी. इसमें आवेदन की तिथि से लेकर संभावित परीक्षा की तिथि तक लिखी होगी. बताया जा रहा है कि पद के मानकों के अनुरुप कुछ बदलाव भी किया जा रहा है.