शनिवार, 17 अक्टूबर 2026 राँची 29°C
ब्रेकिंग न्यूज़
108 एंबुलेंस कर्मचारियों का NHM कार्यालय पर धरना, 21 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल का ऐलान   •   अनंत सिंह के कथित बयान पर मांझी बोले- गलत काम को सही नहीं ठहराया जा सकता, जांच के बाद कार्रवाई हो   •   मोदी सरकार ने बिहार के लिए खोला खजाना! 2424 किमी NH पर खर्च होंगे ₹1.64 लाख करोड़   •   आज से खुला VTR, जंगल सफारी शुरू; बाढ़ के बाद फिर गुलजार हुआ वाल्मीकि टाइगर रिजर्व   •   वीनू मांकड़ ट्रॉफी: बिहार U19 ने हरियाणा को 19 रन से हराया, अनमोल ने बनाए 184 रन   •   मसौढ़ी में गरजे अनंत सिंह, बोले- ‘अहंकारी का घमंड इस बार टूटेगा’   •   108 एंबुलेंस कर्मचारियों का NHM कार्यालय पर धरना, 21 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल का ऐलान   •   अनंत सिंह के कथित बयान पर मांझी बोले- गलत काम को सही नहीं ठहराया जा सकता, जांच के बाद कार्रवाई हो   •   मोदी सरकार ने बिहार के लिए खोला खजाना! 2424 किमी NH पर खर्च होंगे ₹1.64 लाख करोड़   •   आज से खुला VTR, जंगल सफारी शुरू; बाढ़ के बाद फिर गुलजार हुआ वाल्मीकि टाइगर रिजर्व   •   वीनू मांकड़ ट्रॉफी: बिहार U19 ने हरियाणा को 19 रन से हराया, अनमोल ने बनाए 184 रन   •   मसौढ़ी में गरजे अनंत सिंह, बोले- ‘अहंकारी का घमंड इस बार टूटेगा’   •  

Bihar Shikshak Niyamawali 2023: बिहार के लाखों शिक्षकों के लिए बुरी खबर, नई शिक्षक नियमावली पर शिक्षा मंत्री ने किया ऐलान

Bihar Shikshak Niyamawali 2023: बिहार में लागू नई शिक्षक नियमावली का विरोध जारी है. शिक्षक अभ्यर्थी और कुछ संगठन विरोध में उतरे हैं. इस बीच बिहार के शिक्षा मंत्री डॉ. चंद्रशेखर का बड़ा बयान सामने आया है। आज मीडिया से बातचीत में चंद्रशेखर ने

S
satyam kumar sinha संवाददाता, Media Darshan
10 मई 2023, 12:04 PM IST (10 मई 2023) अपडेट: 19 सितंबर 2026, 09:45 PM IST
शेयर करें:
WhatsApp X (Twitter) Facebook

Bihar Shikshak Niyamawali 2023: बिहार में लागू नई शिक्षक नियमावली का विरोध जारी है. शिक्षक अभ्यर्थी और कुछ संगठन विरोध में उतरे हैं. इस बीच बिहार के शिक्षा मंत्री डॉ. चंद्रशेखर का बड़ा बयान सामने आया है। आज मीडिया से बातचीत में चंद्रशेखर ने कहा कि नई नियमावली में कोई बदलाव नहीं होगा. शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर ने यह भी कहा कि नई नियमावली जो आई है उसके समर्थन में लोगों को खड़ा होना चाहिए. इससे राज्य का हित होगा.

IPL Dream 11: बिहार के नाई ने आईपीएल ड्रीम 11 में पैसा लगाकर जीता एक करोड़ रूपये!

वहीं, शिक्षा मंत्री ने कहा कि शिक्षक नियुक्ति नियमावली का विरोध शिक्षा हित में नहीं है. चंद्रशेखर ने आगे मीडिया से कहा कि बिहार ज्ञान की भूमि रही है. इसको वापस लाना है. सरकार की तरफ से उसी दिशा में कदम बढ़ाया गया है. बिहार की जो विरासत रही है, दुनिया भर में डंका बजता था. उन्होंने यह भी कहा कि जो लोग इस नई नियमावली का विरोध कर रहे हैं वो रोजगार के खिलाफ हैं.

Bihar Shikshak Niyamawali 2023:

बता दें, डॉ. चंद्रशेखर ने कहा कि नई नियमावली बेरोजगारी को दूर करने वाला एतिहासिक कदम है. यह राज्य और शिक्षा हित में सरकार की बहुत बड़ी पहल है. कहा कि इसका विरोध किसी भी स्तर पर सही नहीं ठहराया जा सकता है. शिक्षा मंत्री ने विरोध करने वाले युवाओं और संगठनों से कहा कि ऐसा नहीं करना चाहिए. यदि वे लटकाना चाहते हैं तो यह बेरोजगार युवाओं के हितों के प्रतिकूल होगा.

बिहारी युवक पर आया फिरंगी दुल्हन का दिल, दोनों ने धूमधाम से रचाई शादी

हालांकि, सरकार ने हाल ही में 1.78 लाख शिक्षकों की भर्ती की मंजूरी दी है. यह भर्ती नई नियमावली के तहत होगी. कैबिनेट से फैसला आने के बाद इसका विरोध शिक्षक अभ्यर्थी और नियोजित शिक्षक कर रहे हैं. क्योंकि नियोजित शिक्षकों को सरकारी कर्मी होने के लिए प्रतियोगिता परीक्षा देनी होगी. उन्हें इसमें पास करना होगा. इसलिए सरकार से इसे वापस लेने की मांग की जा रही है. शिक्षक अभ्यर्थियों के साथ साथ शिक्षक संघ ने भी इसका विरोध किया है.