शनिवार, 17 अक्टूबर 2026 राँची 29°C
ब्रेकिंग न्यूज़
कोलकाता के चोरबागान दुर्गा पूजा पंडाल में हादसा, कई लोग घायल   •   अभिजीत दिपके को कोर्ट से मिली जमानत, एक साल तक शांति बनाए रखने की शर्त   •   सप्तमी पर मां ताराचंडी के दरबार में भक्तों की कतार, सुख-शांति की मन्नत लेकर पहुंचे श्रद्धालु   •   झारखंड में न्यूनतम मजदूरी बढ़ी, VDA में 11.65% का इजाफा; जानें किसे मिलेंगे कितने रुपये   •   108 एंबुलेंस कर्मचारियों का NHM कार्यालय पर धरना, 21 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल का ऐलान   •   अनंत सिंह के कथित बयान पर मांझी बोले- गलत काम को सही नहीं ठहराया जा सकता, जांच के बाद कार्रवाई हो   •   कोलकाता के चोरबागान दुर्गा पूजा पंडाल में हादसा, कई लोग घायल   •   अभिजीत दिपके को कोर्ट से मिली जमानत, एक साल तक शांति बनाए रखने की शर्त   •   सप्तमी पर मां ताराचंडी के दरबार में भक्तों की कतार, सुख-शांति की मन्नत लेकर पहुंचे श्रद्धालु   •   झारखंड में न्यूनतम मजदूरी बढ़ी, VDA में 11.65% का इजाफा; जानें किसे मिलेंगे कितने रुपये   •   108 एंबुलेंस कर्मचारियों का NHM कार्यालय पर धरना, 21 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल का ऐलान   •   अनंत सिंह के कथित बयान पर मांझी बोले- गलत काम को सही नहीं ठहराया जा सकता, जांच के बाद कार्रवाई हो   •  

बिहार: बाहुबली पूर्व सांसद आनंद मोहन का बड़ा ऐलान, पटना में करेंगे महा रैली

पटना डेस्क: बिहार में पूर्व सांसद और बाहुबली नेता आनंद मोहन ने एक बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने कहा कि वे नवंबर में पटना में एक बड़ी रैली करने वाले हैं. इस रैली में 10 लाख लोग शामिल होंगे. उन्होंने कहा कि रैली को लेकर निमंत्रण लोगों को दिए जा

S
satyam kumar sinha संवाददाता, Media Darshan
23 मई 2023, 02:10 PM IST (23 मई 2023) अपडेट: 12 अक्टूबर 2026, 10:27 AM IST
शेयर करें:
WhatsApp X (Twitter) Facebook

पटना डेस्क: बिहार में पूर्व सांसद और बाहुबली नेता आनंद मोहन ने एक बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने कहा कि वे नवंबर में पटना में एक बड़ी रैली करने वाले हैं. इस रैली में 10 लाख लोग शामिल होंगे. उन्होंने कहा कि रैली को लेकर निमंत्रण लोगों को दिए जा रहे हैं. आनंद मोहन शिवपुर गांव में महाराणा प्रताप की प्रतिमा का अनावरण करने पहुंचे थे.

शादी से एक दिन पहले जीजा के साथ साली ने किया कांड, ससुर के पैरों तले खिसक गई जमीन!

इस मौके पर उन्होंने कहा कि लोगों को जागरूक करने का अभियान उनका निरंतर जारी रहेगा. जेल से रिहा होने के बाद बाहुबली पूर्व सांसद पहली बार रोहतास जिले पहुंचे थे, जिसे लेकर युवाओं में उत्साह देखा गया. यहां उन्होंने युवाओं से कहा कि महाराणा प्रताप के रास्ते पर चलने की जरूरत है.

पार्लर में तैयार हो रही थी दुल्हन, बिहार पुलिस के जवान ने मा’री गो’ली!

वहीं, इसके पूर्व महाराणा प्रताप की मूर्ति के अनावरण के पश्चात आनंद मोहन ने कहा कि महाराणा के प्रताप बारे में कुछ कहना सूर्य को दीया दिखाने के समान है. महाराणा प्रताप का घोड़ा चेतक जब इतिहास में प्रसिद्ध हो गया तो महाराणा प्रताप का इतिहास में स्थान आप इसी से समझ सकते हैं. उन्होंने कहा ”महाराणा प्रताप के बताए रास्ते पर चलने की जरूरत है, उन्हें जीने की जरूरत हैं.”

IAS Success Story: बिहार के युवक ने लैंप की रौशनी में की पढ़ाई, कोचिंग का नहीं लिया सहारा, फिर बना आईएएस ऑफिसर

इसी के साथ उन्होंने कहा कि महाराणा प्रताप को आजकल विकृत रूप से भी प्रस्तुत किया जा रहा है. हिंदुत्व से जोड़ा जा रहा है. उन्होंने कहा कि रामायण, गीता, महाभारत कहीं भी हिंदू शब्द नहीं मिलेगा, लेकिन क्षत्रिय शब्द मिलेगा. उन्होंने कहा ”क्षात्र धर्म युगे-युगे”. महाराणा प्रताप का सेनापति हकीम खान सूर था, जबकि अकबर का सेनापति मान सिंह था. उन्होंने आज के इस दौर में महाराणा प्रताप के महत्व को समझने की बात कहते हुए कहा कि आज यह जरूरी हो गया है. लोग इतिहास को विकृत कर रहे हैं.