शुक्रवार, 16 अक्टूबर 2026 राँची 29°C
ब्रेकिंग न्यूज़
मेघालय में पर्यटन को बढ़ावा, मोटरकारवां योजना से उद्यमियों को मौका   •   भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर जल्द फैसला संभव   •   बिहार में उद्योग को बढ़ावा, मुजफ्फरपुर में लेदर पार्क शुरू   •   रामगढ़ में होमगार्ड अभ्यर्थियों की ट्रायल दौड़ जारी, विभिन्न प्रखंडों से पहुंचे युवा   •   देव में कबाड़खानों के संचालन पर सवाल, लाइसेंस और एनओसी को लेकर उठे सवाल   •   आरा में मॉर्निंग वॉक पर रिटायर कस्टम अधिकारी की हत्या, एक आरोपी हिरासत में   •   मेघालय में पर्यटन को बढ़ावा, मोटरकारवां योजना से उद्यमियों को मौका   •   भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर जल्द फैसला संभव   •   बिहार में उद्योग को बढ़ावा, मुजफ्फरपुर में लेदर पार्क शुरू   •   रामगढ़ में होमगार्ड अभ्यर्थियों की ट्रायल दौड़ जारी, विभिन्न प्रखंडों से पहुंचे युवा   •   देव में कबाड़खानों के संचालन पर सवाल, लाइसेंस और एनओसी को लेकर उठे सवाल   •   आरा में मॉर्निंग वॉक पर रिटायर कस्टम अधिकारी की हत्या, एक आरोपी हिरासत में   •  

भोजपुर: राष्ट्रीय आय सह मेधा छात्रवृति परीक्षा में पीरो के दर्जन भर से अधिक छात्र हुए सफल 

पीरो। राज्य शिक्षा शोध व प्रशिक्षण परिषद द्वारा आयोजित राष्ट्रीय आय सह मेधा छात्रवृति परीक्षा में पीरो प्रखंड के मध्य विद्यालय अगिआंव बाजार, मध्य विद्यालय हसनबाजार व मध्य विद्यालय नारायणपुर सहित विभिन्न विद्यालयों के दर्जन भर से अधिक छात्रो

S
satyam kumar sinha संवाददाता, Media Darshan
27 मई 2022, 03:16 PM IST (27 मई 2022) अपडेट: 15 अक्टूबर 2026, 12:42 AM IST
शेयर करें:
WhatsApp X (Twitter) Facebook

पीरो। राज्य शिक्षा शोध व प्रशिक्षण परिषद द्वारा आयोजित राष्ट्रीय आय सह मेधा छात्रवृति परीक्षा में पीरो प्रखंड के मध्य विद्यालय अगिआंव बाजार, मध्य विद्यालय हसनबाजार व मध्य विद्यालय नारायणपुर सहित विभिन्न विद्यालयों के दर्जन भर से अधिक छात्रों ने सफलता हासिल की है। मध्य विद्यालय नारायणपुर के प्रधानाध्यापक अजय कुमार के अनुसार उक्त प्रतियोगी परीक्षा में उनके विद्यालय की छात्रा अंजलि कुमारी, अंशु कुमारी व रेणु कुमारी को सफलता मिली है। वही मध्य विद्यालय हसनबाजार की नेहा कुमारी,अभिषेक कुमार,गूंजा कुमारी व ऋषि कुमारी ने इस परीक्षा में सफलता हासिल कर विद्यालय का नाम रौशन किया है।(भोजपुर: राष्ट्रीय आय सह)

भोजपुर: प्रखंड विकास पदाधिकारी चरपोखरी ने ठाकुरी पंचायत में योजनाओं का किया निरीक्षण
मध्य विद्यालय अगिआंव बाजार के प्रधानाध्यापक अजय कुमार सिंह के अनुसार उनके विद्यालय के शिवम कुमार व सलोनी कुमारी  उक्त परीक्षा में सफल हुए हैं । इधर हैप्पी ट्यूशन सेंटर के संचालक ओमप्रकाश पंडित ने बताया कि उनके निर्देशन में परीक्षा की तैयारी करने वाले नीलकमल कुमार, अमृतेश पंडित, महावीर कुमार,रितेश कुमार, सूरज राज, नीरज कुमार, लक्की कुमार, विकेश कुमार व रंजू कुमारी ने  यह साबित किया है कि मेहनत व दृढ इच्छाशक्ति से कोई भी मुकाम हासिल किया जा सकता है। इस परीक्षा में सफल छात्रों को सरकार की ओर से नौंवी से बारहवीं तक प्रतिवर्ष बारह हजार रुपए  छात्रवृति मिलेगी। परीक्षा में सफल सभी छात्र छात्राओं को लगातार बधाई मिल रही है।(भोजपुर: राष्ट्रीय आय सह)
हमारे YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें.