शनिवार, 17 अक्टूबर 2026 राँची 29°C
ब्रेकिंग न्यूज़
सप्तमी पर मां ताराचंडी के दरबार में भक्तों की कतार, सुख-शांति की मन्नत लेकर पहुंचे श्रद्धालु   •   झारखंड में न्यूनतम मजदूरी बढ़ी, VDA में 11.65% का इजाफा; जानें किसे मिलेंगे कितने रुपये   •   108 एंबुलेंस कर्मचारियों का NHM कार्यालय पर धरना, 21 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल का ऐलान   •   अनंत सिंह के कथित बयान पर मांझी बोले- गलत काम को सही नहीं ठहराया जा सकता, जांच के बाद कार्रवाई हो   •   मोदी सरकार ने बिहार के लिए खोला खजाना! 2424 किमी NH पर खर्च होंगे ₹1.64 लाख करोड़   •   आज से खुला VTR, जंगल सफारी शुरू; बाढ़ के बाद फिर गुलजार हुआ वाल्मीकि टाइगर रिजर्व   •   सप्तमी पर मां ताराचंडी के दरबार में भक्तों की कतार, सुख-शांति की मन्नत लेकर पहुंचे श्रद्धालु   •   झारखंड में न्यूनतम मजदूरी बढ़ी, VDA में 11.65% का इजाफा; जानें किसे मिलेंगे कितने रुपये   •   108 एंबुलेंस कर्मचारियों का NHM कार्यालय पर धरना, 21 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल का ऐलान   •   अनंत सिंह के कथित बयान पर मांझी बोले- गलत काम को सही नहीं ठहराया जा सकता, जांच के बाद कार्रवाई हो   •   मोदी सरकार ने बिहार के लिए खोला खजाना! 2424 किमी NH पर खर्च होंगे ₹1.64 लाख करोड़   •   आज से खुला VTR, जंगल सफारी शुरू; बाढ़ के बाद फिर गुलजार हुआ वाल्मीकि टाइगर रिजर्व   •  

भोजपुर: भगदड़ के कारण खेसारी लाल का एक और शो हुआ रद्द

पीरो: अगिआंव बाजार थानान्तर्गत तेलाढ गांव में एक मांगलिक समारोह के मौके पर चल रहे सांस्कृतिक कार्यक्रम के दौरान अचानक मंच के ध्वस्त हो जाने से भगदड मच गई. इस घटना में मंच पर मौजूद कलाकारों को  हल्की चोंटे आई है. घटना के बाद सांस्कृतिक कार्य

S
satyam kumar sinha संवाददाता, Media Darshan
18 मई 2022, 12:01 PM IST (18 मई 2022) अपडेट: 17 अक्टूबर 2026, 04:33 AM IST
शेयर करें:
WhatsApp X (Twitter) Facebook

पीरो: अगिआंव बाजार थानान्तर्गत तेलाढ गांव में एक मांगलिक समारोह के मौके पर चल रहे सांस्कृतिक कार्यक्रम के दौरान अचानक मंच के ध्वस्त हो जाने से भगदड मच गई. इस घटना में मंच पर मौजूद कलाकारों को  हल्की चोंटे आई है. घटना के बाद सांस्कृतिक कार्यक्रम वहीं रोक दिया गया.(भोजपुर: भगदड़ के कारण)

  मिली जानकारी के अनुसार तेलाढ गांव निवासी मधेश्वर राय के घर  तिलक समारोह में चर्चित भोजपुरी गायक खेसारी लाल यादव का कार्यक्रम आयोजित था. खेसारी लाल को देखने और सुनने के लिए आसपास के गांवों से हजारों की संख्या में लोग जमा हुए थे. कार्यक्रम रात नौ बजे शुरू हो गया था. मंच पर बीस पच्चीस कलाकारों के अलावे साजिदें, गांव के कुछ युवक व सुरक्षा में लगे बाउसंर मौजूद थे. खेसारी लाल व शिल्पी राज जैसे कलाकारों के मंच पर आने सूचना के बाद भीड बढती जा रही थी. तभी अचानक मंच ध्वस्त हो गया जिससे मंच पर मौजूद कलाकारों सहित अन्य लोग नीचे गिर पडे. इस दौरान मंच पर लगी लाइट गुल हो गई जिससे भगदड मच गई लोग इधर उधर भागने लगे. भगदड के क्रम में बहुत से लोग गिरकर चोटिल हो गए.(भोजपुर: भगदड़ के कारण)
Read Also: समस्तीपुर: पूसा बीडीओ-सीओ की मनमानी के खिलाफ सड़क पर उतरे ग्रामीण
वही कई लोगों के मोबाइल फोन गिर गए तो बहुत से लोगों के पाकिट से पैसे आदि गायब हो गए. खैरियत रही कि किसी को ज्यादा चोट नहीं आई. बाद में किसी तरह स्थिति नियंत्रित हो पाई. घटना के बाद मची भगदड के कारण कार्यक्रम को वहीं रोक देना पडा जिससे लोग खेसारी लाल को सुने बगैर ही लौट गए. वैसे कार्यक्रम के दौरान विधि व्यवस्था को लेकर अनुमंडल प्रशासन द्वारा दंडाधिकारी के साथ पुलिस बल की व्यवस्था की गई थी.
हमारे YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें.