रविवार, 18 अक्टूबर 2026 राँची 29°C
ब्रेकिंग न्यूज़
नितिन नवीन का राहुल गांधी पर हमला, कुम्हरार में सेवा सहायता पोर्टल लॉन   •   कोलकाता के चोरबागान दुर्गा पूजा पंडाल में हादसा, कई लोग घायल   •   अभिजीत दिपके को कोर्ट से मिली जमानत, एक साल तक शांति बनाए रखने की शर्त   •   सप्तमी पर मां ताराचंडी के दरबार में भक्तों की कतार, सुख-शांति की मन्नत लेकर पहुंचे श्रद्धालु   •   झारखंड में न्यूनतम मजदूरी बढ़ी, VDA में 11.65% का इजाफा; जानें किसे मिलेंगे कितने रुपये   •   108 एंबुलेंस कर्मचारियों का NHM कार्यालय पर धरना, 21 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल का ऐलान   •   नितिन नवीन का राहुल गांधी पर हमला, कुम्हरार में सेवा सहायता पोर्टल लॉन   •   कोलकाता के चोरबागान दुर्गा पूजा पंडाल में हादसा, कई लोग घायल   •   अभिजीत दिपके को कोर्ट से मिली जमानत, एक साल तक शांति बनाए रखने की शर्त   •   सप्तमी पर मां ताराचंडी के दरबार में भक्तों की कतार, सुख-शांति की मन्नत लेकर पहुंचे श्रद्धालु   •   झारखंड में न्यूनतम मजदूरी बढ़ी, VDA में 11.65% का इजाफा; जानें किसे मिलेंगे कितने रुपये   •   108 एंबुलेंस कर्मचारियों का NHM कार्यालय पर धरना, 21 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल का ऐलान   •  

गरीब कल्याण सम्मेलन के तहत लाभार्थियों ने प्रधानमंत्री से किया संवाद

सासाराम। जिला मुख्यालय सासाराम के फजलगंज स्थित बहुद्देशीय भवन में, राष्ट्रीय स्तर पर  आयोजित” गरीब कल्याण सम्मेलन” से संबंधित जिलास्तरीय कार्यक्रम वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से संपन्न हुआ। ज्ञातव्य है कि उक्त कार्यक्रम में म

S
satyam kumar sinha संवाददाता, Media Darshan
1 जून 2022, 02:51 PM IST (1 जून 2022) अपडेट: 17 अक्टूबर 2026, 01:11 PM IST
शेयर करें:
WhatsApp X (Twitter) Facebook
सासाराम। जिला मुख्यालय सासाराम के फजलगंज स्थित बहुद्देशीय भवन में, राष्ट्रीय स्तर पर  आयोजित” गरीब कल्याण सम्मेलन” से संबंधित जिलास्तरीय कार्यक्रम वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से संपन्न हुआ। ज्ञातव्य है कि उक्त कार्यक्रम में माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी शिमला से शामिल हुए और लाभार्थियों ने प्रधानमंत्री से सीधा संवाद किया। उक्त जिलास्तरीय कार्यक्रम में, जिला पदाधिकारी धर्मेंद्र कुमार, चेनारी विधायक मुरारी गौतम , डीडीसी शेखर आनंद सहित सभी जिला स्तरीय पदाधिकारी एवं केंद्र सरकार तथा राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही 13 कल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थी भी उपस्थित थे।
उपस्थित लाभार्थियों तथा उपस्थित जनसमूह को सभी 13 कल्याणकारी योजनाओं से संबंधित फिल्में दिखाई गई। उन योजनाओं की विस्तृत रूप से जानकारी प्रदान की गई।कार्यक्रम में, जिलाधिकारी एवं  जनप्रतिनिधि द्वारा लाभार्थियों के साथ संवाद भी किया गया। ज्ञातव्य है कि उक्त कार्यक्रम में, प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभार्थी  सासाराम प्रखंड से, श्रीमती मुश्तरी खातून तथा नोखा प्रखंड से श्रीमती तारा देवी एवं  दयानंद सिंह  उपस्थित थे। उक्त अवसर पर उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए जिला पदाधिकारी धर्मेंद्र कुमार ने कहा कि सरकार एवं प्रशासन का सबसे महत्वपूर्ण लक्ष्य एवं जिम्मेवारी, समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति को, केंद्र तथा राज्य सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं का शत- प्रतिशत लाभ पहुंचाना है।

जितेंद्र कुमार सिंह बने क्रीड़ा भारती के नए ज़िला मंत्री

उन्होंने सभी उपस्थित लाभार्थियों का आह्वान किया कि अपने आस-पड़ोस के अन्य लोगों को भी केंद्र तथा राज्य सरकार की महत्वपूर्ण योजनाओं की जानकारी प्रदान करें ताकि अधिक से अधिक लोगों को  विभिन्न योजनाओं का लाभ दिया जा सके। मंच संचालन सत्यप्रिय कुमार, ज़िला सूचना एवं जनसंपर्क पदाधिकारी द्वारा किया गया।
हमारे YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें.