शुक्रवार, 16 अक्टूबर 2026 राँची 29°C
ब्रेकिंग न्यूज़
वीनू मांकड़ ट्रॉफी: बिहार U19 ने हरियाणा को 19 रन से हराया, अनमोल ने बनाए 184 रन   •   मसौढ़ी में गरजे अनंत सिंह, बोले- ‘अहंकारी का घमंड इस बार टूटेगा’   •   मसौढ़ी में दुर्गापूजा को लेकर शांति समिति की बैठक, पटना पुलिस अलर्ट   •   मेघालय में पर्यटन को बढ़ावा, मोटरकारवां योजना से उद्यमियों को मौका   •   भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर जल्द फैसला संभव   •   बिहार में उद्योग को बढ़ावा, मुजफ्फरपुर में लेदर पार्क शुरू   •   वीनू मांकड़ ट्रॉफी: बिहार U19 ने हरियाणा को 19 रन से हराया, अनमोल ने बनाए 184 रन   •   मसौढ़ी में गरजे अनंत सिंह, बोले- ‘अहंकारी का घमंड इस बार टूटेगा’   •   मसौढ़ी में दुर्गापूजा को लेकर शांति समिति की बैठक, पटना पुलिस अलर्ट   •   मेघालय में पर्यटन को बढ़ावा, मोटरकारवां योजना से उद्यमियों को मौका   •   भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर जल्द फैसला संभव   •   बिहार में उद्योग को बढ़ावा, मुजफ्फरपुर में लेदर पार्क शुरू   •  

बेगूसराय : CM नीतीश कुमार ने किया सिमरिया गंगा घाट का निरीक्षण

बेगूसराय : बेगूसराय के प्रसिद्ध सिमरिया गंगा घाट में वर्ष 2023 में अर्ध कुंभ का आयोजन होना है और वर्तमान में अभी कार्तिक मास में कल्पवास का मेला चल रहा है और इसी कड़ी में आज मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सिमरिया घाट पहुंचे जहां मौनी बाबा के खालसा

S
satyam kumar sinha संवाददाता, Media Darshan
9 नवंबर 2022, 06:10 PM IST (9 नवंबर 2022) अपडेट: 21 सितंबर 2026, 12:30 AM IST
शेयर करें:
WhatsApp X (Twitter) Facebook

बेगूसराय : बेगूसराय के प्रसिद्ध सिमरिया गंगा घाट में वर्ष 2023 में अर्ध कुंभ का आयोजन होना है और वर्तमान में अभी कार्तिक मास में कल्पवास का मेला चल रहा है और इसी कड़ी में आज मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सिमरिया घाट पहुंचे जहां मौनी बाबा के खालसा में उनका मिथिला का पाग एवं मखाना के माला से भव्य स्वागत किया गया । बाद में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गंगा घाट का भी निरीक्षण किया ।(नीतीश कुमार ने किया)

यह भी पढ़े .. उत्तराखंड का स्थापना आज, 22 साल पूरे कर 23वें में प्रवेश

https://fb.watch/gHlKX3cWeV/

मीडिया को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि सिमरिया के समूल विकास के लिए पूरा रोड मैप बना लिया गया है और उस पर काम भी शुरू कर दिया गया है । सरकार के द्वारा अर्ध कुंभ मेले से पहले सिमरिया के विकास का लक्ष्य रखा गया है इसी कड़ी में घाट पर सीढी निर्माण, शौचालय की व्यवस्था सहित विकास के सारी व्यवस्था यहां की जाएगी जिससे कि आने वाले दिनों में सिमरिया में लोगों का आना जाना और बढ़ेगा। वर्तमान में सिमरिया को राजकीय मेला का दर्जा प्राप्त है । उन्होंने कहा कि सिमरिया में बिहार ही नहीं बल्कि दूसरे प्रांत एवं देश के लोग भी पूजा-अर्चना को आते हैं और सरकार के का उद्देश है कि सिमरिया का सर्वांगीण विकास किया जाए जिससे कि आने वाले श्रद्धालुओं को कोई परेशानी ना हो।(नीतीश कुमार ने किया)

हमारे YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें