शनिवार, 17 अक्टूबर 2026 राँची 29°C
ब्रेकिंग न्यूज़
नितिन नवीन का राहुल गांधी पर हमला, कुम्हरार में सेवा सहायता पोर्टल लॉन   •   कोलकाता के चोरबागान दुर्गा पूजा पंडाल में हादसा, कई लोग घायल   •   अभिजीत दिपके को कोर्ट से मिली जमानत, एक साल तक शांति बनाए रखने की शर्त   •   सप्तमी पर मां ताराचंडी के दरबार में भक्तों की कतार, सुख-शांति की मन्नत लेकर पहुंचे श्रद्धालु   •   झारखंड में न्यूनतम मजदूरी बढ़ी, VDA में 11.65% का इजाफा; जानें किसे मिलेंगे कितने रुपये   •   108 एंबुलेंस कर्मचारियों का NHM कार्यालय पर धरना, 21 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल का ऐलान   •   नितिन नवीन का राहुल गांधी पर हमला, कुम्हरार में सेवा सहायता पोर्टल लॉन   •   कोलकाता के चोरबागान दुर्गा पूजा पंडाल में हादसा, कई लोग घायल   •   अभिजीत दिपके को कोर्ट से मिली जमानत, एक साल तक शांति बनाए रखने की शर्त   •   सप्तमी पर मां ताराचंडी के दरबार में भक्तों की कतार, सुख-शांति की मन्नत लेकर पहुंचे श्रद्धालु   •   झारखंड में न्यूनतम मजदूरी बढ़ी, VDA में 11.65% का इजाफा; जानें किसे मिलेंगे कितने रुपये   •   108 एंबुलेंस कर्मचारियों का NHM कार्यालय पर धरना, 21 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल का ऐलान   •  

Atique Ahmed: पूजा के श्राप से खत्म हो गया अतीक का परिवार, शादी के महज 9 दिन बाद ही अतीक अहमद ने उजाड़ा था सुहाग

Atique Ahmed: उत्तर प्रदेश के माफिया डॉन अतीक अहमद की हत्या 2 दिन पहले रात के समय में हो गई थी, जिसके बाद अब इस बात को लेकर हर जगह चर्चा हो रही है कि उसे एक महिला का श्राप लगा था, जिस वजह से अब धीरे-धीरे उसके परिवार का अंत होने लगा है। &nbs

S
satyam kumar sinha संवाददाता, Media Darshan
17 अप्रैल 2023, 09:34 AM IST (17 अप्रैल 2023) अपडेट: 19 सितंबर 2026, 09:45 PM IST
शेयर करें:
WhatsApp X (Twitter) Facebook

Atique Ahmed: उत्तर प्रदेश के माफिया डॉन अतीक अहमद की हत्या 2 दिन पहले रात के समय में हो गई थी, जिसके बाद अब इस बात को लेकर हर जगह चर्चा हो रही है कि उसे एक महिला का श्राप लगा था, जिस वजह से अब धीरे-धीरे उसके परिवार का अंत होने लगा है।

IPL Dream 11 Lottery: ललित नैनवाल की लगी बंपर लॉटरी, IPL Dream11 में जीते 2 करोड़ रुपये

दरअसल, अतीक अहमद के परिवार को विधायक राजू पाल की पत्नी पूजा पाल ने श्राप दिया था। विवाह के बाद से पूजा पाल का संघर्ष का दौर शुरू हो गया था। शादी के नौ दिन बाद ही मांग उजड़ी तो वह टूट गई थीं। रो-रो कर माफिया अतीक और उसके परिवार को कोसा था।उस समय माफिया को श्राप दिया था कि उनके निर्दोष पति की जिस तरह हत्या हुई है, एक दिन भगवान इसकी सजा जरूर देगा। ऐसा अंत होगा, जिसे पूरी दुनिया देखेगी। आखिर में पूजा का श्राप सच साबित हो गया, भले ही 18 वर्ष लग गए हों।

Atique Ahmed: जानिए पूजा पाल का श्राप

बता दें, यह बात 2004 की है। शहर पश्चिमी विधानसभा सीट पर उपचुनाव था। इस सीट पर उपचुनाव इसलिए हो रहा था कि यहां का विधायक अतीक अहमद फूलपुर संसदीय सीट से सांसद चुन लिया गया था। अतीक और अशरफ को पूरा यकीन था कि वह चुनाव जीत जाएंगे, लेकिन इसका उल्टा हो गया था। राजू पाल ने चुनाव में जीत हासिल कर ली। यह बात दोनों भाइयों को नागवार गुजरी। विधायक बनने के कुछ दिन बाद ही जनवरी 2005 में राजू पाल ने पूजा पाल से विवाह कर लिया। इसके बाद तो अतीक और अशरफ बौखला गए।

शादी के मंडप पर दूल्हे ने मारा दुल्हन को थप्पड़, तमाशा देखते रह गए मेहमान और परिवार

फिर 9 दिन में ही पूजा पाल के मांग उजड़ गई। पति के शव से लिपटकर पूजा पाल ने रो-रो कर कहा था कि उनके पति का क्या दोष था। निर्दाेष पति को जिस तरह अतीक अहमद, अशरफ और उसके गुर्गाें ने मारा है, भगवान एक दिन इसकी सजा उन सभी को देगा।पूजा पाल का यह श्राप माफिया अतीक अहमद और उसके परिवार पर ऐसा लगा कि इसके बाद माफिया कभी उबर नहीं पाया। देखते-देखते माफिया की जमीन खिसकती गई। असद अहमद 13 अप्रैल को एसटीएफ की मुठभेड़ में ढेर हो चुका है। 15 अप्रैल को अतीक और अशरफ की भी हत्या हो गई है।