शुक्रवार, 16 अक्टूबर 2026 राँची 29°C
ब्रेकिंग न्यूज़
मेघालय में पर्यटन को बढ़ावा, मोटरकारवां योजना से उद्यमियों को मौका   •   भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर जल्द फैसला संभव   •   बिहार में उद्योग को बढ़ावा, मुजफ्फरपुर में लेदर पार्क शुरू   •   रामगढ़ में होमगार्ड अभ्यर्थियों की ट्रायल दौड़ जारी, विभिन्न प्रखंडों से पहुंचे युवा   •   देव में कबाड़खानों के संचालन पर सवाल, लाइसेंस और एनओसी को लेकर उठे सवाल   •   आरा में मॉर्निंग वॉक पर रिटायर कस्टम अधिकारी की हत्या, एक आरोपी हिरासत में   •   मेघालय में पर्यटन को बढ़ावा, मोटरकारवां योजना से उद्यमियों को मौका   •   भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर जल्द फैसला संभव   •   बिहार में उद्योग को बढ़ावा, मुजफ्फरपुर में लेदर पार्क शुरू   •   रामगढ़ में होमगार्ड अभ्यर्थियों की ट्रायल दौड़ जारी, विभिन्न प्रखंडों से पहुंचे युवा   •   देव में कबाड़खानों के संचालन पर सवाल, लाइसेंस और एनओसी को लेकर उठे सवाल   •   आरा में मॉर्निंग वॉक पर रिटायर कस्टम अधिकारी की हत्या, एक आरोपी हिरासत में   •  

प्रोटोकाल भूली एएसपी ने पूर्व राज्यपाल को ऑफिस आने की दी सलाह

औरंगाबाद: शहर में बढ़ती चोरी की घटनाओं की लगातार मिल रही  शिकायत से परेशान होकर दिल्ली के पूर्व पुलिस महानिदेशक, पूर्व राज्यपाल व पूर्व सांसद निखिल कुमार ने औरंगाबाद की सहायक पुलिस अधीक्षक(एएसपी) को फोन किया। लेकिन,  एएसपी ने कॉल रिसीव नहीं

S
satyam kumar sinha संवाददाता, Media Darshan
4 सितंबर 2023, 11:09 PM IST (4 सितंबर 2023) अपडेट: 7 अक्टूबर 2026, 06:07 PM IST
शेयर करें:
WhatsApp X (Twitter) Facebook
औरंगाबाद: शहर में बढ़ती चोरी की घटनाओं की लगातार मिल रही  शिकायत से परेशान होकर दिल्ली के पूर्व पुलिस महानिदेशक, पूर्व राज्यपाल व पूर्व सांसद निखिल कुमार ने औरंगाबाद की सहायक पुलिस अधीक्षक(एएसपी) को फोन किया। लेकिन,  एएसपी ने कॉल रिसीव नहीं किया। कॉल रिसीव नहीं करने पर वे अपने दानी बिगहा स्थित आवास से पैदल ही एएसपी आवास पर पहुंच गए।

11 सूत्री मांगों को लेकर ग्राम कचहरी प्रतिनिधि 5 सितम्बर को देंगे धरना,बीडीओ को सौंपा ज्ञापन।

आवास पहुंचकर निखिल कुमार ने एएसपी स्वीटी सहरावत को मिलने के लिए उन्हीं के मातहतो से जब संदेश भेजा तो एएसपी प्रोटोकॉल भूल गई। उन्होंने कहवा दिया कि वह आवास पर किसी से नही मिलती हैं। एएसपी ने निखिल कुमार को कार्यालय पर आने की सलाह दे दी। इतना सुनते ही निखिल कुमार फॉर्म में आ गए और उन्होंने एएसपी को पर्सनल लाइफ और पब्लिक लाइफ से लेकर फुल प्रोटोकॉल तक का पाठ पढ़ा दिया।