शनिवार, 17 अक्टूबर 2026 राँची 29°C
ब्रेकिंग न्यूज़
सप्तमी पर मां ताराचंडी के दरबार में भक्तों की कतार, सुख-शांति की मन्नत लेकर पहुंचे श्रद्धालु   •   झारखंड में न्यूनतम मजदूरी बढ़ी, VDA में 11.65% का इजाफा; जानें किसे मिलेंगे कितने रुपये   •   108 एंबुलेंस कर्मचारियों का NHM कार्यालय पर धरना, 21 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल का ऐलान   •   अनंत सिंह के कथित बयान पर मांझी बोले- गलत काम को सही नहीं ठहराया जा सकता, जांच के बाद कार्रवाई हो   •   मोदी सरकार ने बिहार के लिए खोला खजाना! 2424 किमी NH पर खर्च होंगे ₹1.64 लाख करोड़   •   आज से खुला VTR, जंगल सफारी शुरू; बाढ़ के बाद फिर गुलजार हुआ वाल्मीकि टाइगर रिजर्व   •   सप्तमी पर मां ताराचंडी के दरबार में भक्तों की कतार, सुख-शांति की मन्नत लेकर पहुंचे श्रद्धालु   •   झारखंड में न्यूनतम मजदूरी बढ़ी, VDA में 11.65% का इजाफा; जानें किसे मिलेंगे कितने रुपये   •   108 एंबुलेंस कर्मचारियों का NHM कार्यालय पर धरना, 21 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल का ऐलान   •   अनंत सिंह के कथित बयान पर मांझी बोले- गलत काम को सही नहीं ठहराया जा सकता, जांच के बाद कार्रवाई हो   •   मोदी सरकार ने बिहार के लिए खोला खजाना! 2424 किमी NH पर खर्च होंगे ₹1.64 लाख करोड़   •   आज से खुला VTR, जंगल सफारी शुरू; बाढ़ के बाद फिर गुलजार हुआ वाल्मीकि टाइगर रिजर्व   •  

Anand Mohan: बिहार के पूर्व बाहुबली सांसद आनंद मोहन की बेटी की होगी शाही शादी, ये बड़े नेता करेंगे शिरकत

Anand Mohan: बिहार के पूर्व बाहुबली सांसद आनंद मोहन के परिवार में खुशियां लौट आई है। उनकी बेटी सुरभि आनंद का विवाह 15 फरवरी को होने वाला है, जिस वजह से घर में रौनक बनी हुई है। शादी की रस्में भी शुरू हो गई है, जिसके बाद लोगों के मन में यही स

S
satyam kumar sinha संवाददाता, Media Darshan
14 फरवरी 2023, 03:17 PM IST (14 फरवरी 2023) अपडेट: 19 सितंबर 2026, 09:45 PM IST
शेयर करें:
WhatsApp X (Twitter) Facebook

Anand Mohan: बिहार के पूर्व बाहुबली सांसद आनंद मोहन के परिवार में खुशियां लौट आई है। उनकी बेटी सुरभि आनंद का विवाह 15 फरवरी को होने वाला है, जिस वजह से घर में रौनक बनी हुई है। शादी की रस्में भी शुरू हो गई है, जिसके बाद लोगों के मन में यही सवाल उठ रहा है कि इतनी बड़ी शादी में बिहार का कौन कौन सा नेता शिरकत करने वाला है।

एक रिपोर्ट के अनुसार करीब 10 से 15 हजार लोग इस शादी में शिरकत करेंगे। बिहार के दिग्गज नेता सुरभि को आशीर्वाद देंगे। आज 13 और कल 14 फरवरी को हल्दी और मेहंदी की रस्में हैं. इसके बाद 15 को सात फेरे होंगे। इससे पहले जब आनंद मोहन की बेटी की सगाई हुई थी तो उसमें कई हजार मेहमान जुटे थे। खुद आनंद मोहन जेल से पैरोल लेकर बाहर आए थे।

Anand Mohan: शादी में क्या जाएंगे सीएम नीतीश ?

बता दें, पटना से लेकर पैतृक गांव सहरसा में शादी की धूम है. घर में तमाम तरह की तैयारियां की जा रही है। शादी मिथिला की परंपरा से होनी है। सोशल मीडिया पर शादी की रस्मों की कई तस्वीरें वायरल हो रही है जिसमें आनंद मोहन की बेटी मिथिला ब्राइड बनी हुई है उन्होंने पीले रंग की साड़ी पहनी हुई हैं। कहा जा रहा कि शादी के लिए पांच तरह के कार्ड छप रहे हैं। कुल 10 से 15000 लोगों में कार्ड्स बंटेगे। हर जिले से विशेष लोग शादी में शामिल होंगे। सहरसा में कुल 600 लोगों में कार्ड बांटे जा रहे।

वहीं, दिलचस्प बात यह भी है कि क्या सीएम नीतीश कुमार खुद शादी में शिरकत करेंगे या नहीं। हालांकि आनंद मोहन की बेटी की जब सगाई हुई थी तो नीतीश कुमार वहां गए थे।