शुक्रवार, 16 अक्टूबर 2026 राँची 29°C
ब्रेकिंग न्यूज़
मेघालय में पर्यटन को बढ़ावा, मोटरकारवां योजना से उद्यमियों को मौका   •   भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर जल्द फैसला संभव   •   बिहार में उद्योग को बढ़ावा, मुजफ्फरपुर में लेदर पार्क शुरू   •   रामगढ़ में होमगार्ड अभ्यर्थियों की ट्रायल दौड़ जारी, विभिन्न प्रखंडों से पहुंचे युवा   •   देव में कबाड़खानों के संचालन पर सवाल, लाइसेंस और एनओसी को लेकर उठे सवाल   •   आरा में मॉर्निंग वॉक पर रिटायर कस्टम अधिकारी की हत्या, एक आरोपी हिरासत में   •   मेघालय में पर्यटन को बढ़ावा, मोटरकारवां योजना से उद्यमियों को मौका   •   भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर जल्द फैसला संभव   •   बिहार में उद्योग को बढ़ावा, मुजफ्फरपुर में लेदर पार्क शुरू   •   रामगढ़ में होमगार्ड अभ्यर्थियों की ट्रायल दौड़ जारी, विभिन्न प्रखंडों से पहुंचे युवा   •   देव में कबाड़खानों के संचालन पर सवाल, लाइसेंस और एनओसी को लेकर उठे सवाल   •   आरा में मॉर्निंग वॉक पर रिटायर कस्टम अधिकारी की हत्या, एक आरोपी हिरासत में   •  

गोपाल नारायण सिंह विश्वविद्यालय के प्रथम दीक्षांत समारोह में सामिल होंगे अमित शाह

गोपाल नारायण सिंह विश्वविद्यालय जमुहार में आगामी 23 अप्रैल को होने वाले प्रथम दीक्षांत समारोह को लेकर तैयारी जोरों पर शुरू हो गई है। कार्यक्रम में मौसम को देखते हुए अतिथियों एवं विद्यार्थियों को बैठने के स्थान को वातानुकूलित वातावरण देने हे

S
satyam kumar sinha संवाददाता, Media Darshan
19 अप्रैल 2022, 05:43 PM IST (19 अप्रैल 2022) अपडेट: 15 अक्टूबर 2026, 01:39 PM IST
शेयर करें:
WhatsApp X (Twitter) Facebook

गोपाल नारायण सिंह विश्वविद्यालय जमुहार में आगामी 23 अप्रैल को होने वाले प्रथम दीक्षांत समारोह को लेकर तैयारी जोरों पर शुरू हो गई है। कार्यक्रम में मौसम को देखते हुए अतिथियों एवं विद्यार्थियों को बैठने के स्थान को वातानुकूलित वातावरण देने हेतु व्यवस्था बनाई जा रही है। कार्यक्रम को लेकर विद्यार्थियों एवं विश्वविद्यालय प्रबंधन में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है।

संस्थान के सचिव गोविंद नारायण सिंह एवं प्रबंध निदेशक त्रिविक्रम नारायण सिंह ने बताया कि भारत सरकार के गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह एवं बिहार के महामहिम राज्यपाल फागू चौहान के अलावे भी कई महत्वपूर्ण हस्तियों के कार्यक्रम में शामिल होने की संभावना बढ़ी है। उन्होंने बताया कि विश्वविद्यालय के शासी निकाय सदस्य के रूप में कई विद्वान एवं पूर्व प्रशासनिक पदाधिकारियों के शामिल होने की स्वकृति मिल चुकी है ।उल्लेखनीय है कि प्रथम दीक्षांत समारोह में लगभग 800 छात्रों को उपाधि प्रदान की जाएगी साथ ही प्रत्येक संकयो में उच्चतम अंक प्राप्त करने वाले छात्रों को स्वर्ण पदक प्रदान किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि दीक्षांत समारोह पूर्ण रूप से विद्वत परिषद के तत्वावधान में आयोजित होता है तथा यह् किसी भी प्रकार के अन्य कार्यक्रमों की तरह नहीं है दीक्षांत समारोह में कुलाधिपति एवं कुलपति की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। विदित हो कि पूर्व में नारायण चिकित्सा महाविद्यालय एवं अस्पताल, वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय, आरा के अंतर्गत संचालित था ।इस कारण एक सत्र के उत्तीर्ण विद्यार्थीयों को वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय द्वारा भी उपाधि प्रदान की जाएगी। इस कार्यक्रम में वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय के कुलपति महोदय विशेष रूप से मंचासीन होंगे। विश्वविद्यालय के सचिव एवं प्रबंध निदेशक ने बताया कि अतिथियों के आगमन को लेकर परिसर में हेलीपैड निर्माण का कार्य प्रारंभ कर दिया गया है। साथ ही उनके सुरक्षा को लेकर मंत्रालय द्वारा दिए गए दिशा निर्देश के आलोक में तथा स्थानीय पुलिस प्रशासन की देखरेख में माकूल इंतजाम किया जा रहा है ।

नॉर्थ ईस्ट महिला फुटबॉल 5 जून से शुरू होगी