शनिवार, 17 अक्टूबर 2026 राँची 29°C
ब्रेकिंग न्यूज़
वीनू मांकड़ ट्रॉफी: बिहार U19 ने हरियाणा को 19 रन से हराया, अनमोल ने बनाए 184 रन   •   मसौढ़ी में गरजे अनंत सिंह, बोले- ‘अहंकारी का घमंड इस बार टूटेगा’   •   मसौढ़ी में दुर्गापूजा को लेकर शांति समिति की बैठक, पटना पुलिस अलर्ट   •   मेघालय में पर्यटन को बढ़ावा, मोटरकारवां योजना से उद्यमियों को मौका   •   भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर जल्द फैसला संभव   •   बिहार में उद्योग को बढ़ावा, मुजफ्फरपुर में लेदर पार्क शुरू   •   वीनू मांकड़ ट्रॉफी: बिहार U19 ने हरियाणा को 19 रन से हराया, अनमोल ने बनाए 184 रन   •   मसौढ़ी में गरजे अनंत सिंह, बोले- ‘अहंकारी का घमंड इस बार टूटेगा’   •   मसौढ़ी में दुर्गापूजा को लेकर शांति समिति की बैठक, पटना पुलिस अलर्ट   •   मेघालय में पर्यटन को बढ़ावा, मोटरकारवां योजना से उद्यमियों को मौका   •   भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर जल्द फैसला संभव   •   बिहार में उद्योग को बढ़ावा, मुजफ्फरपुर में लेदर पार्क शुरू   •  

गोपाल नारायण सिंह विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में आ रहे है अमित शाह

मीडिया दर्शन/सासाराम। भारत सरकार के गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह के आगमन को लेकर गोपाल नारायण सिंह विश्वविद्यालय परिसर पूरी तरह सजधज कर तैयार है। विश्वविद्यालय के प्रथम दीक्षांत समारोह को लेकर सारी तैयारियां लगभग पूरी हो चुकी हैं एवं मु

S
satyam kumar sinha संवाददाता, Media Darshan
23 अप्रैल 2022, 01:12 PM IST (23 अप्रैल 2022) अपडेट: 17 अक्टूबर 2026, 07:23 AM IST
शेयर करें:
WhatsApp X (Twitter) Facebook

मीडिया दर्शन/सासाराम। भारत सरकार के गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह के आगमन को लेकर गोपाल नारायण सिंह विश्वविद्यालय परिसर पूरी तरह सजधज कर तैयार है। विश्वविद्यालय के प्रथम दीक्षांत समारोह को लेकर सारी तैयारियां लगभग पूरी हो चुकी हैं एवं मुख्य अतिथि अमित शाह तथा विशिष्ट अतिथि बिहार के महामहिम राज्यपाल फागू चौहान के आगमन का बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है। बता दें कि आज भारत सरकार के गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह एवं बिहार के राज्यपाल सहित अन्य अतिथियों के द्वारा  विश्वविद्यालय के लगभग 800 छात्रों को उपाधि प्रदान की जाएगी। साथ ही 34 वैसे छात्र-छात्राएं जिन्होंने अपने अपने विधाओं में उच्चतम अंक प्राप्त किए हैं उन्हें गोल्ड मेडल प्रदान किया जाना है।

इस कार्यक्रम की जानकारी देते हुए गोपाल नारायण सिंह विश्वविद्यालय के अध्यक्ष एवं कुलाधिपति सह राज्यसभा सांसद गोपाल नारायण सिंह बताया कि विश्वविद्यालय परिवार की ओर से सभी अतिथियों के लिए भरपूर स्वागत की तैयारी है तथा मंत्रालय के दिशा निर्देश के आलोक में सभी प्रकार की तैयारियां हो रही हैं।श्री सिंह ने बताया कि शनिवार को दोपहर 2 बजे के बाद  गृह एवं सहकारिता मंत्री तथा बिहार के महामहिम राज्यपाल हेलीकॉप्टर के द्वारा गोपाल नारायण सिंह विश्वविद्यालय पहुंचेंगे  उसके बाद दीक्षांत समारोह में हिस्सा लेंगे तथा वापसी के क्रम में नवनिर्मित देव मंगल सभागार का उद्घाटन भी करेंगे।

कैमूर-घर में चल रहे समरसेबल बोरिंग मशीन के चपेट में आने से घायल महिला का रेफर के दौरान हुई मौत