शनिवार, 17 अक्टूबर 2026 राँची 29°C
ब्रेकिंग न्यूज़
सप्तमी पर मां ताराचंडी के दरबार में भक्तों की कतार, सुख-शांति की मन्नत लेकर पहुंचे श्रद्धालु   •   झारखंड में न्यूनतम मजदूरी बढ़ी, VDA में 11.65% का इजाफा; जानें किसे मिलेंगे कितने रुपये   •   108 एंबुलेंस कर्मचारियों का NHM कार्यालय पर धरना, 21 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल का ऐलान   •   अनंत सिंह के कथित बयान पर मांझी बोले- गलत काम को सही नहीं ठहराया जा सकता, जांच के बाद कार्रवाई हो   •   मोदी सरकार ने बिहार के लिए खोला खजाना! 2424 किमी NH पर खर्च होंगे ₹1.64 लाख करोड़   •   आज से खुला VTR, जंगल सफारी शुरू; बाढ़ के बाद फिर गुलजार हुआ वाल्मीकि टाइगर रिजर्व   •   सप्तमी पर मां ताराचंडी के दरबार में भक्तों की कतार, सुख-शांति की मन्नत लेकर पहुंचे श्रद्धालु   •   झारखंड में न्यूनतम मजदूरी बढ़ी, VDA में 11.65% का इजाफा; जानें किसे मिलेंगे कितने रुपये   •   108 एंबुलेंस कर्मचारियों का NHM कार्यालय पर धरना, 21 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल का ऐलान   •   अनंत सिंह के कथित बयान पर मांझी बोले- गलत काम को सही नहीं ठहराया जा सकता, जांच के बाद कार्रवाई हो   •   मोदी सरकार ने बिहार के लिए खोला खजाना! 2424 किमी NH पर खर्च होंगे ₹1.64 लाख करोड़   •   आज से खुला VTR, जंगल सफारी शुरू; बाढ़ के बाद फिर गुलजार हुआ वाल्मीकि टाइगर रिजर्व   •  

MDM का प्लेट बर्तन का कमरा बंद कर गायब हुए सभी शिक्षक, बच्चे घर से बर्तन लेकर किया भोजन

चैनपुर/कैमूर : चैनपुर प्रखण्ड के विद्यालय में शिक्षकों की मनमानी चल रही है। सरकार और विभाग के दिशा निर्देश को ठेंगा दिखाकर नियम का पालन नहीं किया जा रहा है। मामला चैनपुर प्रखण्ड के रमौली गांव में देखने को मिला है। जहां कि रमौली गांव में न्य

S
satyam kumar sinha संवाददाता, Media Darshan
18 नवंबर 2022, 06:45 PM IST (18 नवंबर 2022) अपडेट: 30 सितंबर 2026, 10:14 PM IST
शेयर करें:
WhatsApp X (Twitter) Facebook

चैनपुर/कैमूर : चैनपुर प्रखण्ड के विद्यालय में शिक्षकों की मनमानी चल रही है। सरकार और विभाग के दिशा निर्देश को ठेंगा दिखाकर नियम का पालन नहीं किया जा रहा है। मामला चैनपुर प्रखण्ड के रमौली गांव में देखने को मिला है। जहां कि रमौली गांव में न्यू प्राथमिक विद्यालय में दो दिन पूर्व सभी तीन महिला शिक्षक गायब थीं । लेकिन मध्याह्न भोजन बना। लेकिन बर्तन गायब था । जिससे बच्चों किसी तरह अपने घर से बर्तन लाकर भोजन किया । जबकि यहां पर तीन शिक्षक है। जिसमें कि इस विद्यालय के प्रधानाचार्य चंदा देवी, शिक्षक आरती और मीना देवी है।

सासाराम : स्पोर्टस मीट के अंतिम दिन लीजेंड क्रिकेटर्स ऑफ सासाराम ने दर्ज की जीत

जबकि बताया गया है कि मीना देवी शिक्षिका सुबह में आयी थी । फिर उसी समय स्कूल बंद कर चली गई। दो अन्य शिक्षिका पूरी तरह गायब थीं । रसोई मनसा देवी ने बताया कि हमलोग ध्यान नहीं दिए । और नहीं शिक्षिका जाते समय बर्तन निकाला और नहीं हमें कोई सूचना दिया । वहीं बच्चों ने बताया कि मध्याह्न भोजन बना है। लेकिन लेकिन बर्तन गायब है। वह भी स्कूल भी बंद हैं।‌ किसी तरह घर से बर्तन लाकर भोजन किया । पढ़ाई भी नहीं हुआ । खाने के बाद खेलकूद कर घर चले गए ।‌ जबकि चैनपुर के शिक्षा पदाधिकारी सतेन्द्र कुमार साह ने बताया कि इस विद्यालय के बारे में जानकारी मिली है। जिसके आधार पर जांच पड़ताल की गई है। और इस संबंध में शिक्षिकाओं से ज़बाब तलब किया गया है।

हमारे YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें