शनिवार, 17 अक्टूबर 2026 राँची 29°C
ब्रेकिंग न्यूज़
नितिन नवीन का राहुल गांधी पर हमला, कुम्हरार में सेवा सहायता पोर्टल लॉन   •   कोलकाता के चोरबागान दुर्गा पूजा पंडाल में हादसा, कई लोग घायल   •   अभिजीत दिपके को कोर्ट से मिली जमानत, एक साल तक शांति बनाए रखने की शर्त   •   सप्तमी पर मां ताराचंडी के दरबार में भक्तों की कतार, सुख-शांति की मन्नत लेकर पहुंचे श्रद्धालु   •   झारखंड में न्यूनतम मजदूरी बढ़ी, VDA में 11.65% का इजाफा; जानें किसे मिलेंगे कितने रुपये   •   108 एंबुलेंस कर्मचारियों का NHM कार्यालय पर धरना, 21 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल का ऐलान   •   नितिन नवीन का राहुल गांधी पर हमला, कुम्हरार में सेवा सहायता पोर्टल लॉन   •   कोलकाता के चोरबागान दुर्गा पूजा पंडाल में हादसा, कई लोग घायल   •   अभिजीत दिपके को कोर्ट से मिली जमानत, एक साल तक शांति बनाए रखने की शर्त   •   सप्तमी पर मां ताराचंडी के दरबार में भक्तों की कतार, सुख-शांति की मन्नत लेकर पहुंचे श्रद्धालु   •   झारखंड में न्यूनतम मजदूरी बढ़ी, VDA में 11.65% का इजाफा; जानें किसे मिलेंगे कितने रुपये   •   108 एंबुलेंस कर्मचारियों का NHM कार्यालय पर धरना, 21 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल का ऐलान   •  

इंटर परीक्षा की सारी तैयारियां पूरी, आज शामिल होंगे 26993 परीक्षार्थी 

  दाउदनगर:-  बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा आयोजित इंटरमीडिएट परीक्षा की सभी तैयारियां पूरी कर ली गयी है। एक फरवरी यानी आज से परीक्षा की शुरुआत हो रही है। कोरोना गाइड लाइन का पालन करते हुये शांतिपूर्ण एवं कदाचार मुक्त वातावरण में

S
satyam kumar sinha संवाददाता, Media Darshan
31 जनवरी 2023, 09:20 PM IST (31 जनवरी 2023) अपडेट: 17 अक्टूबर 2026, 01:36 AM IST
शेयर करें:
WhatsApp X (Twitter) Facebook

दाउदनगर:-  बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा आयोजित इंटरमीडिएट परीक्षा की सभी तैयारियां पूरी कर ली गयी है। एक फरवरी यानी आज से परीक्षा की शुरुआत हो रही है। कोरोना गाइड लाइन का पालन करते हुये शांतिपूर्ण एवं कदाचार मुक्त वातावरण में इंटरमीडिएट परीक्षा संपन्न कराने की तैयारियां पूरी कर ली गयी है। इसके लिए 20 परीक्षा केंद्र दाउदनगर अनुमंडल मुख्यालय एवं चार परीक्षा केंद्र ओबरा प्रखंड मुख्यालय में बनाये गये हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार दाउदनगर अनुमंडल में 22999 परीक्षार्थियों का परीक्षा केंद्र बनाया गया है। बताया गया की अनुमंडल मुख्यालय में बनाये गये 20 परीक्षा केंद्रों में से सात परीक्षा केंद्र छात्राओं के लिये बनाये गये हैं। विवेकानंद मिशन स्कूल, पटेल इंटर स्कूल, गर्ल्स हाई स्कूल, महिला कॉलेज दाउदनगर, राष्ट्रीय इंटर स्कूल, राष्ट्रीय मिडिल स्कूल मध्य विद्यालय संख्या दो, कादरी हाई स्कूल, कादरी मिडिल स्कूल, ज्ञान गंगा इंटर स्कूल अमृत बिगहा, अशोक इंटर स्कूल गर्ल्स मिडिल स्कूल, मिडिल स्कूल नंबर वन दाउदनगर कॉलेज, डीएवी पब्लिक स्कूल, भगवान प्रसाद शिवनाथ प्रसाद बीएड कॉलेज , मदरसा इस्लामिया, ठाकुर मिडिल स्कूल, मिडिल स्कूल तरारी, मिडिल स्कूल हाता दाउदनगर, हाई स्कूल ओबरा, गर्ल्स हाई स्कूल ओबरा एवं महामाया कॉलेज ऑफ एजुकेशन ओबरा को छात्रों का परीक्षा केंद्र बनाया गया है। इंटरमीडिएट की परीक्षा में प्रथम पाली में 13146 जिसमें 9174 छात्र एवं 3972 छात्राएं शामिल होंगे वहीं दूसरी पाली में 13847 विद्यार्थी शामिल होंगे जिसमें छात्राओं की संख्या 4279 तथा छात्र की संख्या 9568 बताई जाती है। वहीं ओबरा शहर के चार परीक्षा केंद्रों पर 3994 विद्यार्थी परीक्षा में शामिल होंगे।