शनिवार, 17 अक्टूबर 2026 राँची 29°C
ब्रेकिंग न्यूज़
वीनू मांकड़ ट्रॉफी: बिहार U19 ने हरियाणा को 19 रन से हराया, अनमोल ने बनाए 184 रन   •   मसौढ़ी में गरजे अनंत सिंह, बोले- ‘अहंकारी का घमंड इस बार टूटेगा’   •   मसौढ़ी में दुर्गापूजा को लेकर शांति समिति की बैठक, पटना पुलिस अलर्ट   •   मेघालय में पर्यटन को बढ़ावा, मोटरकारवां योजना से उद्यमियों को मौका   •   भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर जल्द फैसला संभव   •   बिहार में उद्योग को बढ़ावा, मुजफ्फरपुर में लेदर पार्क शुरू   •   वीनू मांकड़ ट्रॉफी: बिहार U19 ने हरियाणा को 19 रन से हराया, अनमोल ने बनाए 184 रन   •   मसौढ़ी में गरजे अनंत सिंह, बोले- ‘अहंकारी का घमंड इस बार टूटेगा’   •   मसौढ़ी में दुर्गापूजा को लेकर शांति समिति की बैठक, पटना पुलिस अलर्ट   •   मेघालय में पर्यटन को बढ़ावा, मोटरकारवां योजना से उद्यमियों को मौका   •   भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर जल्द फैसला संभव   •   बिहार में उद्योग को बढ़ावा, मुजफ्फरपुर में लेदर पार्क शुरू   •  

बारिश के बाद लोगों को  उमस से मिली राहत, चार डिग्री गिरा पारा

औरंगाबाद: चिलचिलाती  धूप से परेशान लोगों के लिए गुरुवार और शुक्रवार  का दिन खुशगवार रहा। गुरुवार  दोपहर से हुई झमाझम बारिश शाम तक भी जारी रही। वहीं शुक्रवार  को भी हुए झमाझम बारिश के बाद  लोगों को बीते कुछ दिनों से जारी उमस भरी गर्मी से राह

S
satyam kumar sinha संवाददाता, Media Darshan
22 सितंबर 2023, 09:29 PM IST (22 सितंबर 2023) अपडेट: 1 अक्टूबर 2026, 08:06 PM IST
शेयर करें:
WhatsApp X (Twitter) Facebook
औरंगाबाद: चिलचिलाती  धूप से परेशान लोगों के लिए गुरुवार और शुक्रवार  का दिन खुशगवार रहा। गुरुवार  दोपहर से हुई झमाझम बारिश शाम तक भी जारी रही। वहीं शुक्रवार  को भी हुए झमाझम बारिश के बाद  लोगों को बीते कुछ दिनों से जारी उमस भरी गर्मी से राहत मिली। वहीं अधिकतम तापमान में भी गिरावट देखने को मिला। बारिश के बाद पिछले दिनों की तुलना में लगभग चार डिग्री सेल्सियस के गिरावट दर्ज की गई। जिला सांख्यिकी कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार  जिले के विभिन्न भागों में 14 एमएम से अधिक वर्षा हुई है। अनुमंडल सांख्यिकी पदाधिकारी बृजेंद्र कुमार सिंह ने बताया सितंबर माह में 221.7 एमएम वर्षा होने की उम्मीद है।

29 सितंबर से हड़ताल पर जाएंगी आंगनबाड़ी सेविका सहायिका

अब तक इस माह में 83.78 एमएम वर्षा हो चुकी है। इस महीने अच्छी वर्षा होने की संभावना जताई जा रही है। इस बारिश से धान की फसल को काफी लाभ होगा। कई दिनों से बारिश नहीं होने के कारण कई जगहों पर धान के खेतों में दरार खुल गए थे। अब बारिश होने के बाद धान के सभी प्रभेदों को लाभ मिलेगा। वहीं बारिश न होने और गर्मी के कारण धान के फसल में जो रोग व्याधि लगा था,वो समाप्त हो जाएगा। किसानों ने बताया कि धान की फसल के लिए बारिश संजीवनी का काम करेगा। कृषि वैज्ञानिकों ने किसानों को मौसम को देखते हुए कीटनाशक दवा का प्रयोग नहीं करने, पानी को रोकने के लिए खेतों में मेड़बंदी करने, बारिश होने पर पशुओं को भीगने से बचाने तथा सब्जियों के खेतों में जल निकासी का उचित प्रबंध किए जाने का सुझाव दिया है।  गौरतलब है कि कृषि विज्ञान केंद्र सीरीस के कृषि वैज्ञानिक अनूप कुमार चौबे ने 20 से 24 सितंबर तक जिले के विभिन्न भागों में वर्षा होने की संभावना जताई थी। मौसम पूर्वानुमान के अनुसार उन्होंने बुधवार से राज्य के सभी भागों में मानसून की सक्रियता बढ़ने तथा 21 से 24 सितंबर तक औरंगाबाद में इसका भरपूर असर दिखाई देने की बात बताई थी। पूर्वानुमान के अनुसार इस बार अच्छी बारिश को देखकर किसानों के चेहरे पर मुस्कान लौट आई है।