शुक्रवार, 16 अक्टूबर 2026 राँची 29°C
ब्रेकिंग न्यूज़
मेघालय में पर्यटन को बढ़ावा, मोटरकारवां योजना से उद्यमियों को मौका   •   भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर जल्द फैसला संभव   •   बिहार में उद्योग को बढ़ावा, मुजफ्फरपुर में लेदर पार्क शुरू   •   रामगढ़ में होमगार्ड अभ्यर्थियों की ट्रायल दौड़ जारी, विभिन्न प्रखंडों से पहुंचे युवा   •   देव में कबाड़खानों के संचालन पर सवाल, लाइसेंस और एनओसी को लेकर उठे सवाल   •   आरा में मॉर्निंग वॉक पर रिटायर कस्टम अधिकारी की हत्या, एक आरोपी हिरासत में   •   मेघालय में पर्यटन को बढ़ावा, मोटरकारवां योजना से उद्यमियों को मौका   •   भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर जल्द फैसला संभव   •   बिहार में उद्योग को बढ़ावा, मुजफ्फरपुर में लेदर पार्क शुरू   •   रामगढ़ में होमगार्ड अभ्यर्थियों की ट्रायल दौड़ जारी, विभिन्न प्रखंडों से पहुंचे युवा   •   देव में कबाड़खानों के संचालन पर सवाल, लाइसेंस और एनओसी को लेकर उठे सवाल   •   आरा में मॉर्निंग वॉक पर रिटायर कस्टम अधिकारी की हत्या, एक आरोपी हिरासत में   •  

गाज़ीपुर : 24 घंटे बाद चक्का बांध गंगा घाट पर डूबे 16 वर्षीय युवक का मिला शव

जमानिया । गाज़ीपुर- स्थानीय कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत चक्का बांध गंगा घाट पर आये एन0डी0आर0एफ0 की टीम द्वारा बृहस्पतिवार को और गोताखोरों द्वारा बुद्धवार 16 वर्षीय डूबे युवक की लाश की बहुत तलाश की गयी लेकिन सफलता नही हासिल हो सकी लेकिन वही करीब

S
satyam kumar sinha संवाददाता, Media Darshan
11 अगस्त 2022, 08:18 PM IST (11 अगस्त 2022) अपडेट: 19 सितंबर 2026, 09:45 PM IST
शेयर करें:
WhatsApp X (Twitter) Facebook

जमानिया । गाज़ीपुर- स्थानीय कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत चक्का बांध गंगा घाट पर आये एन0डी0आर0एफ0 की टीम द्वारा बृहस्पतिवार को और गोताखोरों द्वारा बुद्धवार 16 वर्षीय डूबे युवक की लाश की बहुत तलाश की गयी लेकिन सफलता नही हासिल हो सकी लेकिन वही करीब 3 बजे कुछ लोगो ने सूचना मिली कि महिला विद्यालय के पास गंगा नदी में एक शव देखा गया है। वही इस बात की  सूचना कोतवाली पुलिस को दी गयी और वही स्थानीय मछुआरों की सहायता से चक्का बांध गंगा घाट पर डूबे युवक का शव कस्बा स्थित बलुवा घाट पर लाया गया।

जानकारी के अनुसार क्षेत्र अंतर्गत ग्राम गंगा घाट पर आकाश गुप्ता पुत्र पप्पू गुप्ता निवासी देवहलिया थाना रामगढ़ जनपद कैमूर (भभुआ बिहार) उम्र करीब 16 वर्ष चक्का बांध गंगा घाट पर अपने बड़े भाई के साथ जल भरने आया था। जिस दौरान वह गंगा नदी के गहरे पानी मे चला गया औऱ डूब गया। वही बृहस्पतिवार को चक्का बांध गंगा घाट पर गोताखोरों द्वारा काफी खोजबीन किया गया। लेकिन तक शव नहीं मिला। वही एस डी आर एफ और एन डी आर एफ की टीम लगभग शाम 5 बजे पहुंची। घंटो मसक्कत के बावजूद कुछ पता नही चला और इस बाबत एनडीआरएफ टीम प्रभारी निरीक्षक धीरेंद्र सिंह ने बताया कि शव यहां से कुछ दूर आगे निकल जाने कारण नहीं मिल पा रहा है।

गाजीपुर : श्रावण पूर्णिमा पर गांव गांव पूजी गई मां काली

लेकिन वही करीब 3 बजे कुछ लोगो ने सूचना मिली कि महिला विद्यालय के पास गंगा नदी में एक शव देखा गया जिसकी सूचना पर सैकड़ो लोग गंगा नदी के किनारे पहुँच गए वही इस बात की  सूचना कोतवाली पुलिस को दी गयी।

वही कस्बा निवासी कुलेश चौधरी की ओ मछुआरों की सहायता से चक्का बांध गंगा घाट पर डूबे युवक का शव कस्बा स्थित बलुवा घाट पर लाया गया जिसकी सूचना पर बलुआ घाट पर पहुँची कोतवाली द्वारा शव को कब्जे में लेकर कोतवाली लाया गया है। वही इस बाबत पूछे जाने पर कोतवाली प्रभारी वन्दना सिंह ने बताया कि शव बरामद कर लिया गया है। परिजनों को सूचित कर शव सुपूर्द कर दिया जायेगा।

हमारे YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें.