शनिवार, 17 अक्टूबर 2026 राँची 29°C
ब्रेकिंग न्यूज़
वीनू मांकड़ ट्रॉफी: बिहार U19 ने हरियाणा को 19 रन से हराया, अनमोल ने बनाए 184 रन   •   मसौढ़ी में गरजे अनंत सिंह, बोले- ‘अहंकारी का घमंड इस बार टूटेगा’   •   मसौढ़ी में दुर्गापूजा को लेकर शांति समिति की बैठक, पटना पुलिस अलर्ट   •   मेघालय में पर्यटन को बढ़ावा, मोटरकारवां योजना से उद्यमियों को मौका   •   भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर जल्द फैसला संभव   •   बिहार में उद्योग को बढ़ावा, मुजफ्फरपुर में लेदर पार्क शुरू   •   वीनू मांकड़ ट्रॉफी: बिहार U19 ने हरियाणा को 19 रन से हराया, अनमोल ने बनाए 184 रन   •   मसौढ़ी में गरजे अनंत सिंह, बोले- ‘अहंकारी का घमंड इस बार टूटेगा’   •   मसौढ़ी में दुर्गापूजा को लेकर शांति समिति की बैठक, पटना पुलिस अलर्ट   •   मेघालय में पर्यटन को बढ़ावा, मोटरकारवां योजना से उद्यमियों को मौका   •   भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर जल्द फैसला संभव   •   बिहार में उद्योग को बढ़ावा, मुजफ्फरपुर में लेदर पार्क शुरू   •  

एबीआर के छात्रों को मिला इको फ़्रेंड्ली दिवाली मनाने का संदेश

सासाराम : स्थानीय नेकरा स्थित एबीआर फाउण्डेशन एवं सासाराम स्थित एबीआर किड्स फाउंडेशन स्कूल में दीपावली की पूर्व संध्या पर दिवाली उत्सव मनाया गया एवं विद्यार्थियों को ग्रीन दिवाली मनाने का संदेश दिया गया। उक्त अवसर पर एबीआर किड्स फाउंडेशन मे

S
satyam kumar sinha संवाददाता, Media Darshan
23 अक्टूबर 2022, 05:34 PM IST (23 अक्टूबर 2022) अपडेट: 15 अक्टूबर 2026, 02:57 PM IST
शेयर करें:
WhatsApp X (Twitter) Facebook
सासाराम : स्थानीय नेकरा स्थित एबीआर फाउण्डेशन एवं सासाराम स्थित एबीआर किड्स फाउंडेशन स्कूल में दीपावली की पूर्व संध्या पर दिवाली उत्सव मनाया गया एवं विद्यार्थियों को ग्रीन दिवाली मनाने का संदेश दिया गया। उक्त अवसर पर एबीआर किड्स फाउंडेशन में कार्ड एवं दिया बनाओ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। वहीँ एबीआर फाउंडेशन के चारों घरानों- नालंदा, सारनाथ, तक्षशीला एवं वैशाली के बच्चों के बीच रंगोली बनाओ प्रतियोगिता एवं ड्रामा कम्पटीशन का का आयोजन किया गया।
प्रतियोगिता आयोजित करने का मुख्य उद्देश्य छात्र-छात्राओं में पर्यावरण के प्रति लगाव एवं जानकारी उपलब्ध कराना है। साथ हीं मिट्टी तथा अन्य पर्यावरण मूलक दीया, रंगोली आदि वस्तुओं का उपयोग कर इको फ़्रेंड्ली त्योहार मनाने को प्रेरित करना हैं। बच्चों ने अपनी कला कौशल का बखूबी प्रदर्शन किया। स्कूल प्रबंधक अनुपमा सिंह ने विद्यार्थियों को ग्रीन दिवाली मनाने के लिए प्रेरित किया। प्रतियोगिता में शामिल प्रतिनिधियों की कला कौशल की सराहना करते हुए उन्होंने सभी की तारीफ़ की। कहा- सभी ने अपनी क्षमता अनुसार अच्छा प्रयास किया है, विजेताओं की घोषणा छठपूजा के बाद की जाएगी। स्कूल के सचिव डॉक्टर पृथ्वीपाल सिंह ने प्रदूषण रहित दिवाली मनाने का संदेश दिया।

रास्ट्रीय आयुर्वेद दिवस सह धन्वंतरि जयंती समारोह मनाया गया

बच्चों से डॉक्टर सिंह ने पर्व की पवित्रता को समझते हुए सतर्कता बरतने को भी कहा। उन्होंने सभी को बधाई एवं शुभकामना देते हुए सभी से ग्रीन एवं स्वस्थ दिवाली मनाने की अपील की। कार्यक्रम में सभी शिक्षकों व अन्य स्टाफ़ का पूर्ण रूप से योगदान रहा।
हमारे YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें