शनिवार, 17 अक्टूबर 2026 राँची 29°C
ब्रेकिंग न्यूज़
वीनू मांकड़ ट्रॉफी: बिहार U19 ने हरियाणा को 19 रन से हराया, अनमोल ने बनाए 184 रन   •   मसौढ़ी में गरजे अनंत सिंह, बोले- ‘अहंकारी का घमंड इस बार टूटेगा’   •   मसौढ़ी में दुर्गापूजा को लेकर शांति समिति की बैठक, पटना पुलिस अलर्ट   •   मेघालय में पर्यटन को बढ़ावा, मोटरकारवां योजना से उद्यमियों को मौका   •   भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर जल्द फैसला संभव   •   बिहार में उद्योग को बढ़ावा, मुजफ्फरपुर में लेदर पार्क शुरू   •   वीनू मांकड़ ट्रॉफी: बिहार U19 ने हरियाणा को 19 रन से हराया, अनमोल ने बनाए 184 रन   •   मसौढ़ी में गरजे अनंत सिंह, बोले- ‘अहंकारी का घमंड इस बार टूटेगा’   •   मसौढ़ी में दुर्गापूजा को लेकर शांति समिति की बैठक, पटना पुलिस अलर्ट   •   मेघालय में पर्यटन को बढ़ावा, मोटरकारवां योजना से उद्यमियों को मौका   •   भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर जल्द फैसला संभव   •   बिहार में उद्योग को बढ़ावा, मुजफ्फरपुर में लेदर पार्क शुरू   •  

अपनी माँ के साथ माँ  अष्टभुजी की पूजा करने   आए युवक का नहर में डूबने से हुई मौत 

औरंगाबाद : जिले में नहर में डूबकर एक युवक अरविंद कुमार (26) की दर्दनाक मौत हो गयी। मृतक युवक की पहचान रोहतास जिले के दरिहट थाना क्षेत्र के धरहारा गांव निवासी अमावश महतो के पुत्र अरविंद कुमार के रूप में की गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार अर

S
satyam kumar sinha संवाददाता, Media Darshan
18 सितंबर 2023, 10:02 PM IST (18 सितंबर 2023) अपडेट: 17 अक्टूबर 2026, 05:30 AM IST
शेयर करें:
WhatsApp X (Twitter) Facebook

औरंगाबाद : जिले में नहर में डूबकर एक युवक अरविंद कुमार (26) की दर्दनाक मौत हो गयी। मृतक युवक की पहचान रोहतास जिले के दरिहट थाना क्षेत्र के धरहारा गांव निवासी अमावश महतो के पुत्र अरविंद कुमार के रूप में की गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार अरविंद चार दिन पहले अपनी मां के साथ महुआ धाम मां अष्टभुजी की पूजा करने आया था। पूजा पाठ के दौरान चार दिनों से दोनों मां-बेटा महुआ धाम में ही रुके हुए थे। शुक्रवार की देर शाम अरविंद शौच करने नहर की तरफ गया। उसी दौरान उसका पैर फिसल गया और अनियंत्रित होकर नहर में गिर गया। अरविंद को नहर में गिरता देख स्थानीय लोगों ने उसे बचाने की कोशिश की, लेकिन नहर गहरा होने के कारण सफलता नहीं मिल पाई।

शिवसागर पंचायती राज मंत्री मुरारी प्रसाद गौतम ने शनिवार को शिवसागर प्रखंड के सोनहर गोदाम शनिवार को शिवसागर प्रखंड के सोनहर गोदाम शनिवार को शिवसागर प्रखंड के सोनहर गोदाम शनिवार को शिवसागर प्रखंड के सोनहर गोदाम शनिवार को शिवसागर प्रखंड के सोनहर गोदाम का उद्घाटन किया

लोगों ने इसकी जानकारी परिजनों को दी। जानकारी मिलते ही सभी महुआ धाम पहुंचे और अरविंद को निकालने की कोशिश में जुट गए। पूरी रात पुलिस प्रशासन के साथ शव की खोजबीन की गई, लेकिन अरविंद का शव नही मिला। शनिवार की शाम 5 बजे खोजबीन के दौरान महुआ धाम से चार किलोमीटर दूर पथरा गांव के समीप नहर से उसका शव बरामद किया गया। घटना के बाद कुटुंबा थाने की पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर रात 8 बजे पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल लाया है। घटना के बाद से परिजनो का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक दो भाई और एक बहन में सबसे छोटा था।अरविंद की मौत के बाद पोस्टमार्टम कराने आए उसके बड़े भाई मोहन कुमार ने बताया कि उसका पूरा परिवार मां अष्टभुजी का भक्त है और हर साल परिवार के सदस्य यहां आकर मां की आराधना करते थे। मोहन ने बताया कि मां और अरविंद की तबीयत कुछ खराब रह रही थी, जिसको लेकर मां ने ही अष्टभुजी मां से मन्नत मांगी थी कि यदि दोनों की तबीयत ठीक हो जाएगी तो वह यहां आकर पूजा करेगी। दोनों की तबीयत ठीक भी हुई, जिसके कारण अरविंद मां के साथ यहां आ गया और समय से पहले ही इस दुनिया से विदा हो गया।