चैनपुर (कैमूर) : चैनपुर के हाटा के हाई स्कूल के प्रांगण में आखिल भारतीय खेत एवं ग्रामीण मजदूर संघ के तत्वावधान में दो दिवसीय जिला सम्मेलन का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व सांसद रामचंद्र डोम, देवेन्द्र चौरसिया, महासचिव भोला प्रसाद दिवाकर, संयुक्त सचिव रंगलाल पासवान, भीम सिंह ने भाग लिया। उन्होंने सम्बोधित करते हुए कहा कि बिहार प्रांतीय मजदूर यूनियन समाज के सबसे निचले तबके के प्रतिनिधित्व करता है। जो सदियों से दबे कुचले एवं उपेक्षित है। उन्होंने कहा कि भाजपा की सरकार बनने के बाद महंगाई एवं बेरोजगारी ने स्थिति को और भयावक बना दिया है।
पुलिस स्टेशन पहुंची भाजपा सांसद लॉकेट चटर्जी, टीएमसी नेता के आपत्तिजनक बयान पर किया FIR
कैमूर में गिरती कानून व्यवस्था, भूमिहीनों को वास की जमीन, जन वितरण प्रणाली में भष्टाचार , नल जल स्वास्थ्य, शिक्षा, मध्याह्न भोजन सहित अन्य पहलुओं पर सरकार विफल रही है। और भष्टाचार चरम पर है। इस सभा में सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ताओं ने पार्टी के झंडा लेकर हाटा में जुलूस निकाल कर विभिन्न नारे लगा रहे थे। बाद में सम्मेलन में जाकर इसको सफल बनाया गया । इस अवसर पर मनोहर राम, बब्बन पासवान, राजू चौहान, रामलाल राम, मुनेश्वर राम सहित अन्य लोगों ने भाग लिया।