शनिवार, 17 अक्टूबर 2026 राँची 29°C
ब्रेकिंग न्यूज़
वीनू मांकड़ ट्रॉफी: बिहार U19 ने हरियाणा को 19 रन से हराया, अनमोल ने बनाए 184 रन   •   मसौढ़ी में गरजे अनंत सिंह, बोले- ‘अहंकारी का घमंड इस बार टूटेगा’   •   मसौढ़ी में दुर्गापूजा को लेकर शांति समिति की बैठक, पटना पुलिस अलर्ट   •   मेघालय में पर्यटन को बढ़ावा, मोटरकारवां योजना से उद्यमियों को मौका   •   भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर जल्द फैसला संभव   •   बिहार में उद्योग को बढ़ावा, मुजफ्फरपुर में लेदर पार्क शुरू   •   वीनू मांकड़ ट्रॉफी: बिहार U19 ने हरियाणा को 19 रन से हराया, अनमोल ने बनाए 184 रन   •   मसौढ़ी में गरजे अनंत सिंह, बोले- ‘अहंकारी का घमंड इस बार टूटेगा’   •   मसौढ़ी में दुर्गापूजा को लेकर शांति समिति की बैठक, पटना पुलिस अलर्ट   •   मेघालय में पर्यटन को बढ़ावा, मोटरकारवां योजना से उद्यमियों को मौका   •   भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर जल्द फैसला संभव   •   बिहार में उद्योग को बढ़ावा, मुजफ्फरपुर में लेदर पार्क शुरू   •  

दिल्ली के जंतर मंतर पर दो दिवसीय धरना प्रदर्शन करने के लिए पातेपुर से मनरेगा मजदूरो का जत्था हुआ रवाना.

पातेपुर । मनरेगा योजना में मजदूरों का कार्य दिवस 100 दिन से बढ़ाकर 200 दिन करने, योजना के मजदूरों की मजदूरी दो गुनी कर मजदुरी का भुगतान करने आदि विभिन्न मांगों को लेकर कोदारी दौरी शक्ति संगठन के तत्वावधान में सैकड़ों मनरेगा मजदूरों का जत्था

S
satyam kumar sinha संवाददाता, Media Darshan
1 अगस्त 2022, 05:12 PM IST (1 अगस्त 2022) अपडेट: 17 अक्टूबर 2026, 04:00 AM IST
शेयर करें:
WhatsApp X (Twitter) Facebook
पातेपुर । मनरेगा योजना में मजदूरों का कार्य दिवस 100 दिन से बढ़ाकर 200 दिन करने, योजना के मजदूरों की मजदूरी दो गुनी कर मजदुरी का भुगतान करने आदि विभिन्न मांगों को लेकर कोदारी दौरी शक्ति संगठन के तत्वावधान में सैकड़ों मनरेगा मजदूरों का जत्था पातेपुर से सोमवार को दिल्ली के लिए रवाना हुआ. दिल्ली पहुंच कर सभी मनरेगा मजदूर 3 और 4 अगस्त को दो दिवसीय धरना प्रदर्शन दिल्ली के जंतर मंतर पर करेंगे. जत्था के रवाना करने के दौरान पुर्व जिला पार्षद सदस्य सह कांग्रेस के वरिष्ठ नेता तारक चौधरी ने बेलादम गांव स्थित अपने आवास परिसर में मनरेगा मजदूरों का स्वागत किया.
धरना प्रदर्शन में जा रहे सभी मजदूर को रास्ते में खाने का लिए कांग्रेस नेता श्री चौधरी ने मजदूरों को चुड़ा,गुंड, नमकीन पानी का बोतल आदि उपलब्ध कराया. इस अवसर पर उपस्थित लोगों को सम्बोधित करते हुए पुर्व जिला पार्षद सदस्य तारक चौधरी ने कहा कि राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम मनरेगा पर सरकारी तंत्र द्वारा हमला किया जा रहा है.कोवीड-19की शुरुआत और उसके बाद के लाकडाउन के दौरान आय और आजीविका संकट को कम करने में मनरेगा द्वारा निभाई गई महत्वपूर्ण भूमिका पर निर्माण करने की बजाए केंद्र सरकार राज्य सरकारों को फंड जारी करने में देरी कर रही है जिससे मजदूरों का समय पर भुगतान नहीं हो रहा है.

सत्तर फुट के कांवर के साथ शिवभक्तों ने बाबा भूतनाथ मंदिर में किया जलाभिषेक, देखने के लिए उमरी श्रद्धालुओं की भीड़

केंद्र सरकार के पास दस हजार करोड़ रुपए से अधिक की मजदूरी लम्बित है. इस अवसर पर तारक चौधरी,संजीत कुमार सहनी, रंजन कुमार, सुधा देवी, प्रमीला देवी, राजो देवी, प्रेमसागर यादव, रीता देवी, बब्लू कुमार आदि के साथ सैकड़ों की संख्या में मनरेगा मजदूर दिल्ली के लिए रवाना हुए.
हमारे YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें.