शनिवार, 17 अक्टूबर 2026 राँची 29°C
ब्रेकिंग न्यूज़
वीनू मांकड़ ट्रॉफी: बिहार U19 ने हरियाणा को 19 रन से हराया, अनमोल ने बनाए 184 रन   •   मसौढ़ी में गरजे अनंत सिंह, बोले- ‘अहंकारी का घमंड इस बार टूटेगा’   •   मसौढ़ी में दुर्गापूजा को लेकर शांति समिति की बैठक, पटना पुलिस अलर्ट   •   मेघालय में पर्यटन को बढ़ावा, मोटरकारवां योजना से उद्यमियों को मौका   •   भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर जल्द फैसला संभव   •   बिहार में उद्योग को बढ़ावा, मुजफ्फरपुर में लेदर पार्क शुरू   •   वीनू मांकड़ ट्रॉफी: बिहार U19 ने हरियाणा को 19 रन से हराया, अनमोल ने बनाए 184 रन   •   मसौढ़ी में गरजे अनंत सिंह, बोले- ‘अहंकारी का घमंड इस बार टूटेगा’   •   मसौढ़ी में दुर्गापूजा को लेकर शांति समिति की बैठक, पटना पुलिस अलर्ट   •   मेघालय में पर्यटन को बढ़ावा, मोटरकारवां योजना से उद्यमियों को मौका   •   भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर जल्द फैसला संभव   •   बिहार में उद्योग को बढ़ावा, मुजफ्फरपुर में लेदर पार्क शुरू   •  
राज्य क्राइम बिहार ब्रेकिंग न्यूज़

देहरादून एक्सप्रेस से 22 किलो गांजा बरामद, कीमत करीब 11 लाख रुपये

M
Media Darshan संवाददाता, Media Darshan
29 सितंबर 2026, 11:26 PM IST (29 सितंबर 2026) अपडेट: 4 अक्टूबर 2026, 03:40 PM IST
शेयर करें:
WhatsApp X (Twitter) Facebook


मीडिया दर्शन | डेहरीI डेहरी ऑन सोन रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ ने हावड़ा-देहरादून एक्सप्रेस के आरक्षित कोच से लावारिस हालत में 22 किलो गांजा बरामद किया है। बरामद गांजा की अनुमानित कीमत करीब 11 लाख रुपये बताई गई है।

आरपीएफ निरीक्षक प्रभारी आरके कच्छवाह ने बताया कि आरपीएफ अपराध आसूचना शाखा गया से ट्रेन संख्या 13009 अप में आपराधिक गतिविधि की आशंका को लेकर सूचना मिली थी। सूचना के आधार पर आरपीएफ टीम ने डेहरी ऑन सोन स्टेशन पर ट्रेन के पहुंचने का इंतजार किया।

ट्रेन सुबह 6:56 बजे प्लेटफॉर्म नंबर दो पर पहुंची। टीम ने आरक्षित कोच एस-4 की तलाशी शुरू की। इस दौरान सीट के नीचे कई संदिग्ध बैग और थैले मिले। आसपास मौजूद यात्रियों से पूछताछ करने पर किसी ने भी इन सामानों पर अपना दावा नहीं किया।

आरपीएफ ने सामान को प्लेटफॉर्म के पश्चिमी छोर पर उतारकर सावधानीपूर्वक जांच की। तलाशी के दौरान सेलो टेप से लिपटे 20 पैकेट मिले, जिनमें गांजा जैसा मादक पदार्थ था। सभी पैकेटों का कुल वजन 22 किलो पाया गया।

एनडीपीएस एक्ट के प्रावधानों के तहत आवश्यक प्रक्रिया पूरी करने के बाद बरामद गांजा को लिखित शिकायत के साथ अग्रिम कार्रवाई के लिए राजकीय रेल थाना डेहरी ऑन सोन को सौंप दिया गया।

कार्रवाई में आरपीएफ के निरीक्षक मनोज कुमार, सहायक उप निरीक्षक मनोज कुमार चौधरी, सोमनाथ राम, अपराध आसूचना शाखा गया के सहायक उप निरीक्षक अनिल कुमार चौधरी, आरक्षी नवीन पांडेय सहित अन्य जवान मौजूद रहे।